07 सितम्बर 2008
बड़ी खबरें:
टैरो की उत्पत्ति
‘टैरो तारोची’ (इतालवी) नाम से विख्यात पत्तों के खेल का फ्रांसीसी नाम है। इसे ‘टैरोक’ (जर्मन) नाम से भी जाना जाता था। इसे भविष्यवाणी के लिए उपयोग किया जाता था। ऐसा माना जाता है कि टैरो की उत्पत्ति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई। वर्ष 1781 में एंटॉएन गेबेलिन ने टैरो के इतिहास पर एक किताब लिखी थी। वास्तव में कुछ गोपनीय विद्यालयों का मानना है कि इसकी उत्पत्ति प्राचीन इजिप्ट या भारत की भी हो सकती है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.