
राशिफल : यह राशिफल जन्मराशि पर आधारित है। अगर विंशोत्तरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभाव में कमी आ जाएगी। जन्म नक्षत्र पर आधारित जो नाम होता है यदि उसके अतिरिक्त किसी ने नाम रख लिया है तो यह राशिफल उस पर लागू नहीं होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस अंक पर थे, वही आपकी राशि कहलाएगी। इस राशिफल कथन में नक्षत्र ज्योतिष का प्रयोग किया गया है।
- सतीश शर्मा
- सतीश शर्मा

मेष
23 जुलाई 2008आज घरेलू वातावरण तनावयुक्त हो सकता है। खर्चे नियंत्रित ना होने से आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन कुछ ठीक नहीं है। यात्रा में कष्ट बढ़ सकते हैं। व्यावसायिक योजना अभी क्रियान्वन ना करें।

वृषभ
23 जुलाई 2008आज आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल है। व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। पिछली योजनायें सफल सिद्ध होंगी। घरेलू खर्चें बढ़ सकते हैं। सुख−सुविधाएं जुटाने में व्यस्त रहेंगे। संतान सुख मिलेगा। संतान की समस्याओं का समाधान होगा। यात्रा शुभ रहेगी।

मिथुन
23 जुलाई 2008आज आपकी नई कार्यपद्धति सफल सिद्ध होगी। आपके मान−सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक रूप से आप संतुष्ट व आश्वस्त रहेंगे। विशिष्ट लोगों से मेल−जोल रहेगा। अपने तथा दूसरों के भी हित का काम साधने में सफलता मिलेगी।

कर्क
23 जुलाई 2008आज मानसिक स्थिति उच्चाटन व निराशा की रहेगी। अकारण ही क्रोध आने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। मानसिक शांति के लिए पूजा पाठ का स्तर बढ़ाएं एवं धर्म−कर्म में आस्था रखें। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

सिंह
23 जुलाई 2008आज कार्यशैली एवं रीति−नीति बदलनी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सभी आपसे असंतुष्ट रह सकते हैं। कामकाज में व्यवधान उत्पन्न होने से तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुराना विकार परेशान कर सकता है। यात्रा आज टालें।

कन्या
23 जुलाई 2008आज व्यवस्थित दिनचर्या के चलते अधिक काम संपन्न करने में लगे रहेंगे। कार्यस्थल पर अपेक्षित सहयोग व सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी से संबंध संतोषजनक रहेंगे व उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। यात्रा शुभ रहेगी।

तुला
23 जुलाई 2008आज कार्यदक्षता सिद्ध करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे। कार्यस्थल पर अधीनस्थों का सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय व कानूनी कार्य आसानी से सिद्ध होंगे।

वृश्चिक
23 जुलाई 2008आज संतान की सफलता मन प्रसन्न रखेगी। संतान के लिए समय अनुकूल है। भूमि संबंधी विवाद का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। कार्यस्थल पर में नए संपर्क बनेंगे व अनुभवी लोगों से मेल−मिलाप हितकर रहेगा।

धनु
23 जुलाई 2008आज मातृपक्ष के स्वास्थ्य की चिंता परेशान रख सकती है। व्यर्थ विवाद में ना पड़ें,परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन संभलकर चलाएं। यात्रा आज विशेषकर टालें।

मकर
23 जुलाई 2008आज कार्यस्थल पर आप सभी की प्रशंसा व विश्वास के पात्र बनेंगे। मित्रों व स्वजनों से मेल−मिलाप आपको प्रसन्न रखेगा। यात्रा शुभ व सुविधाजनक रहेगी।

कुंभ
23 जुलाई 2008आज आर्थिक दृष्टि से संतोष का अनुभव करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। कार्यस्थल पर विशेष परिश्रम होगा परंतु अपेक्षित सफलता प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन
23 जुलाई 2008आज पिछली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कार्यस्थल पर नई योजना बन सकती है। नवीन रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। विरोधी पक्ष पर आप भारी पड़ेंगे। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने झुके रहेंगे। यात्रा शुभ रहेगी।

राशिफल : यह राशिफल जन्मराशि पर आधारित है। अगर विंशोत्तरी दशा शुभ चल रही हो तो शुभ प्रभाव में कमी आ जाएगी। जन्म नक्षत्र पर आधारित जो नाम होता है यदि उसके अतिरिक्त किसी ने नाम रख लिया है तो यह राशिफल उस पर लागू नहीं होगा। आपके जन्म समय चन्द्रमा जिस अंक पर थे, वही आपकी राशि कहलाएगी। इस राशिफल कथन में नक्षत्र ज्योतिष का प्रयोग किया गया है।
- सतीश शर्मा
- सतीश शर्मा

मेष
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: माह के प्रथमार्द्ध में व्यक्तिगत रूप से विशेष लाभ होगा तथा भाग्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक सदस्यों से मिलना−जुलना होगा, समारोह में भाग लेंगे। न केवल मित्रों से सहयोग मिलेगा अपितु रिश्तेदार भी सहयोगी बनकर सामने आएंगे। जन्म स्थान से दूर अधिक यात्राएं करेंगे। माता का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। संतान के किसी कार्य विशेष से आप तनाव में रहेंगे परंतु कोई विशेष हानि दिखाई नहीं पड़ती। उत्तरार्द्ध में किसी विशेष आयोजन में भाग लेंगे। खान−पान और मनोरंजन में समय अधिक व्यतीत होगा। यात्राएं अधिक होंगी जिनमें से अधिकांश कार्यस्थल व जन्म स्थान से दूर होंगी। भाई−बहिनों के लिए समय कुछ कठिन रहेगा परंतु उनके साथ मेलजोल बना रहेगा। संतान की ओर से थोड़ा चिंतित रहेंगे।
व्यावसायिक : माह का प्रथमार्द्ध श्रेष्ठ रहेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी, अपनी कार्य−प्रणाली में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे और आजीविका के साधनों में कुछ नए विषयों को जोड़ लेंगे। यदि आपका कार्य व्यवसाय स्त्री वर्ग अथवा उनसे जुड़ी हुई वस्तुओं का है तो अधिक लाभ के संकेत हैं। नए अवसर मिलेंगे और आप अपने बुद्धिबल का प्रयोग कर उन्हें भुना पाने में सफल होंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नवीन उत्तरदायित्व अथवा कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी, जिसे आप अपने कौशल से पूर्ण करने में सफल होंगे। यदि ऋण लेने के प्रयास में हैं तो वे प्रयास भी अब सफल होंगे। नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे और वे संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यावसायिक यात्राएं अधिक बढ़ जाएंगी और अधिकांशत: जन्म स्थान से दूर ही होंगी। यदि कार्यस्थल बदलना चाहते हैं तो यह समय श्रेष्ठ है। यद्यपि इस समय व्यावसायिक विस्तार पर कोई बड़ा खर्च दिखाई नहीं दे रहा है परंतु फिर भी ऋण प्रबंधन की कोशिश करेंगे या ऐसी परिस्थितियां बन जाएंगी कि आपको ऋण लेना पड़े। मातृपक्ष से विशेष सहयोग की अपेक्षा ना रखें।
स्वास्थ्य: अधिक शारीरिक श्रम के बावजूद किसी एक बात से मानसिक परेशानी बनी रहेगी जिसका असर स्वास्थ्य पर दिखाई देगा। लीवर संबंधी समस्या न हो अत: समय रहते जांच करा लें। अपनी दिनचर्या में व्यायाम को अवश्य स्थान दें अन्यथा वजन बढ़ने की शिकायत हो सकती है। माता का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। साथ ही जीवनसाथी के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। इस माह दवाइयों पर कुछ खर्च अपेक्षित है।

वृषभ
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: माह का प्रथमार्द्ध व्यक्तिगत जीवन में आपसे बहुत अपेक्षाएं करने वाला रहेगा तथा आप बहुत से प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलेंगे। जीवनसाथी के नाम से यदि कार्य−व्यवसाय है तो उसमें पर्याप्त बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। व्यक्तिगत संबंधों में पहले की अपेक्षा सुधार होगा। व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा सामाजिक स्तर पर भी मान−सम्मान अधिक बढ़ जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव सामने आएंगे। संभव है कि कोई एक प्रस्ताव, संबंध में परिवर्तित हो जाए। यदि विवाहित है तो जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। कुछ धन व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए धार्मिक कार्यों पर भी खर्च करेंगे। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी तथा आप जीवनसाथी को प्रसन्न रखने का प्रत्येक उपाय अपना लेंगे।
व्यावसायिक : प्रथमार्द्ध में आपका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा और धन प्राप्ति के भी पर्याप्त साधन आप जुटा लेंगे। कार्य की अधिकता बनी रहेगी और आप लगातार काम करते हुए भी अपने कार्यों को समेट पाने में सफल नहीं होंगे। अधिक पाने के प्रयास आपको छोड़ने होंगे। उत्तरार्द्ध में कार्य की अधिकता लगातार बनी रहेगी तथा आप उसके साथ ही साथ उलझनों को भी बढ़ता हुआ पाएंगे। लगातार काम करने में कुछ एक काम आपके द्वारा ऐसे होंगे जिसमें आपका समय और धन दोनों ही व्यर्थ होगा अत:आपको चाहिए कि ऐसे कामों से स्वयं को बचाने के प्रयास करें।
स्वास्थ्य: माह के प्रथमार्द्ध में स्वास्थ्य संबंधी कोई विशेष स्थिति नहीं रहेगी परंतु उत्तरार्द्ध में खान−पान पर विशेष ध्यान देना होगा। अधिक मीठा खाना छोड़ने के प्रयास करें।

मिथुन
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: माह के प्रथमार्द्ध में लोग आपसे संपर्क करेंगे तथा आप भी अपने मित्रों व पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन के क्षण बिताएंगे। घर में सुख−सुविधा बढ़ाने वाली वस्तुओं पर खर्च करेंगे, जिनमें कोई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी हो सकता है। छोटे भाई−बहिनों के लिए समय कुछ कष्टकारी हो सकता है परंतु कोई विशेष बात सामने नहीं आएगी। माह के उत्तरार्द्ध में व्यक्तिगत मामलों में अधिक सावधानी बरतनी होगी। जब आपको अपने पक्ष में कुछ तर्क देने ही होंगे। पैतृक विवाद यदि कोई हैं तो इस समय जोर पकड़ सकते हैं, जिनमें आपको मध्यस्थ की भूमिका निभानी पड़ेगी। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के असहयोग का सामना आपको करना होगा।
व्यावसायिक : माह के प्रथमार्द्ध में आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा और उसके बल पर आप किसी नए कार्य को अंजाम दे देंगे। आपके काम के घटे बढ़ेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़ें हैं तो अार्थिक लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। विदेश से आय होने की संभावना है। भूमि अथवा भवन में निवेश करते समय भूमि की जांच अवश्य करा लें जिससे किसी प्रकार के वास्तुदोष की संभावना न रहे। माह के उत्तरार्द्ध में किसी नए व्यावसायिक प्रस्ताव को स्वीकृति देने से पूर्व इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कागजी कार्यवाही पूर्ण हो और आप किसी कानूनी विवाद में न पड़ जाएं। न केवल वाणी पर नियंत्रण की आवश्यकता रहेगी बल्कि खान−पान में भी संयम बरतना होगा। आय का कोई नवीन स्रोत सामने आ सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं और पदोन्नति अपेक्षित है तो उन्नति की संभावनाएं प्रबल हैं।
स्वास्थ्य: माह के प्रथमार्द्ध में खान−पान में नियंत्रण रखना होगा जिससे पाचन संबंधी कोई विशेष समस्या न हो। वाणी के कटु प्रयोग से बचें, जिसके कारण मानसिक तनाव अथवा उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियां जन्म न लें। शारीरिक श्रम अधिक करना होगा जिस कारण थकान महसूस करेंगे।

कर्क
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत:माह के प्रथमार्द्ध में पारिवारिक विवाद अधिक रहेंगे और आपकी अधिकांश ऊर्जा उनको सुलझाने में खर्च होगी। व्यक्तिगत रूप से आपको स्पष्टीकरण देने पड़ेंगे और ऐसा महसूस करेंगे कि आपके पक्ष में तर्क देने को कोई है ही नहीं। मन में कुछ निराशा के भाव जन्म लेंगे। लिए गए निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह भी लग सकते हैं तथा आप लगातार ऐसे कार्य करेंगे जिन्हें बेगार की श्रेणी में रखा जा सकता है। अच्छा होगा यदि आप अपने निर्णयों पर पारिवारिक सदस्यों की राय लेने के पूर्ण प्रयास करें अथवा निर्णयों पर पुनर्विचार अवश्य करें। संतान की ओर से इस माह आप निश्चित हो जाएंगे जब उनके परीक्षा परिणाम अथवा कार्य निष्पादन क्षमता उच्चकोटि की रहेगी।
व्यावसायिक : व्यावसायिक दृष्टि से यह माह ठीक रहेगा परंतु धनागम पर्याप्त मात्रा में न होने से ऋण प्रबंधन की आवश्यकता रहेगी। आपकी कार्य प्रणाली में कुछ गललियां रह जाएंगी, जिस कारण आपको अधिक धन की आवश्यकता महसूस होगी। किसी पुराने ऋण को चुकाने के लिए नया बड़ा ऋण लेंगे। यदि आपका कार्य व्यवसाय जीवनसाथी के नाम से है तो समय समस्याओं से भरा है और आपको किसी न किसी रूप में षड्यंत्रों का सामना करना होगा। यदि नौकरीपेशा हैं तो आपको चाहिए कि संयमित वाणी से ही अपने कार्यों को अंजाम दें। अधिक धन प्रबंधन के लिए नीति विरुद्ध कार्य ना करें। यदि कोई सरकारी मामले चल रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार टाला जाना संभव है तो आपको उसके भरपूर प्रयास करने चाहिए।
स्वास्थ्य : माह के प्रथमार्द्ध में मन में आप लगातार निराशा के भाव बनाए रखेंगे, जिस कारण आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का विषय हो सकता है परंतु संतान के लिए समय शुभ है।

सिंह
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत : माह के प्रथमार्द्ध में कुछ मानसिक चिंताए बनी रहेंगी और आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे। यदि कोई व्यक्तिगत कानूनी विवाद हैं तो उनके निर्णयों को आगे के लिए टाल देना ही आपके हित में रहेगा अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में पड़ जाएंगे। न चाहते हुए भी कुछ ऐसे कार्यों पर धन खर्च करना पड़ेगा जो आप करना नहीं चाहते। जन्म स्थान से दूर लंबी यात्राएं करनी पड़ेंगी। संतान के लिए समय श्रेष्ठ है जब वे अपने चाहे गए विषयों में या तो प्रवेश ले पाएंगे, यदि कार्यरत हैं तो उत्कृष्ट कार्य क्षमता का परिचय देंगे और प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टि से यह माह घटना प्रधान रहेगा। आपको यह ध्यान रखना होगा कि कार्यक्षेत्र में व्यर्थ विवादों में न पड़ें और केवल अपने काम पर ही ध्यान केन्द्रित करें। किसी एक विशेष कार्य को करने की धुन में आप अपना सब कुछ भूल जाएंगे और उस कार्य को अंजाम देने के लिए जुनून की हद तक बढ़ जाएंगे। यद्यपि आर्थिक लाभ पर्याप्त मात्रा में हो जाएंगे परंतु धन की कमी तब भी महसूस करेंगे। आपको यह ध्यान रखना होगा कि अधिक आय के लिए कोई शॉर्टकट या छोटा रास्ता नहीं है। यदि कार्य व्यवसाय जीवनसाथी के नाम से है अथवा जीवनसाथी कार्यरत हैं तो वे भी परेशानी में आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से यह माह विशेष ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभर सकता है और दवाइयों पर खर्च अपेक्षित है। वाहन धीमी व नियंत्रित गति में चलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि वाहन चलाते समय भी कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होता है। स्वास्थ्य समस्या के कारण कार्य क्षमता प्रभावित होगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

कन्या
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: यह माह व्यक्तिगत उपलब्धियों का है। मातृपक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। यदि आप जन्म स्थान से कहीं दूर हैं तो जन्म स्थान के आस-पास यात्राएं अधिक होंगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेंगे, मित्रों के साथ मनोरंजन के क्षण व्यतीत करेंगे, गरिष्ठ भोजन व नए व्यंजनों का भी स्वाद भी लेंगे परंतु यह ध्यान भी रखना होगा कि व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक मामलों को अलग−अलग समय दें। संतान के दृष्टिकोण से समय कुछ विशेष लाभ देने वाला नहीं है। उनकी किसी एक गलती के कारण आपको अपना धन और ऊर्जा व्यय करना होगा। भाई−बहिनों के लिए समय विशेष लाभकारी नहीं है। उनके कार्य क्षेत्र में कुछ बाधाएं आएंगी और आय भी प्रभावित होगी।
व्यावसायिक : प्रथमार्द्ध व्यावसायिक दृष्टिकोण से श्रेष्ठ रहेगा जब आपके व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर कार्यों की लगातार सराहना होगी तथा आपकी नीतियों पर क्रियान्वयन हो जाएगा। आप अपनी कार्य−प्रणाली में कुछ बदलाव लाकर न केवल अधिक कार्य करेंगे बल्कि कार्यों को लाभ में भी बदलने में सफल होंगे। आपकी कार्य दक्षता के लाभ अब आपके सामने आएंगे और आपके आगे बढ़ाने के रास्ते लगातार प्रशस्त होते जाएंगे।
स्वास्थ्य: खान−पान पर विशेष ध्यान दें और शारीरिक श्रम को करने से न बचें। यदि ऐसा करते हैं तो पाचन संबंधी समस्याएं जन्म ले लेंगी और आपकी कार्यक्षमता प्रभावित होगी। किसी भूखण्ड अथवा सुविधा बढ़ाने वाली वस्तु पर खर्च करने के लिए ऋण ले सकते हैं, जिसे आप अपने ऊपर एक बोझ समझेंगे और तनाव से घिर जाएंगे।

तुला
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: माह के प्रथमार्द्ध में आपके सभी कार्य आसानी से हो जाएंगे। पिता के लिए समय श्रेष्ठ है। उनकी आजीविका के क्षेत्र में बढ़ोत्तरी होगी परंतु भाई−बहिनों के लिए समय विशेष शुभ नहीं है। उनके बनते कार्य में कुछ बाधाएं आएंगी तथा व्यक्तिगत रूप से भी वे कुछ कठिनाइयों से जूझते नजर आएंगे। मित्रों के साथ घूमने−फिरने के अवसर मिलेंगे और न केवल आपके लिए बल्कि मित्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कुछ सामान्य सी परेशानियां रहेंगी परंतु शीघ्र ही उनके निराकरण भी हो जाएंगे। यदि वे किसी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा में हैं तो वह भी अपेक्षा के अनुकूल ही रहेंगे।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह माह महत्वपूर्ण है जब आपकी आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के नाम से किए गए कार्य आर्थिक लाभ करा देंगे। किसी अटके हुए काम के बन जाने से अचानक लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी और आप आर्थिक रूप से स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। भाग्य के स्वामी आपकी मदद करना चाहते हैं अत: काम आसानी से बनते चले जाएंगे। किसी एक जगह से ऐसी आय होगी जिसकी आशा आप लगभग छोड़ चुके थे। किसी बड़े कार्य में निवेश करेंगे और किन्हीं ऐसी जगह धन का नियोजन करेंगे जिन्हें बेनामी की श्रेणी में रखा जा सकता है परंतु आपको चाहिए कि अपनी जोखिमपूर्ण तरीके से धन कमाने की प्रवृत्ति को थोड़ा विराम दें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय ठीक है तथा परिस्थितियां अनुकूल हैं। वाहन नियंत्रित गति में चलाएं।

वृश्चिक
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत : व्यक्तिगत दृष्टिकोण से यह माह शुभ रहेगा। भाई−बहिनों तथा मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा और प्रसन्नचित्त बने रहेंगे। कई प्रभावशाली व्यक्तियों से मिलना−जुलना होगा तथा उनके संपर्क के लाभ आपको भविष्य में मिल जाएंगे। सार्वजनिक रूप से आप प्रशंसा के पात्र बने रहेंगे। मान−प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कई व्यक्ति आपसे मिलने के अवसर ढूंढेंगे। पैतृक मामलों में आप मध्यस्थ की भूमिका निभाएंगे और प्रत्येक मामले को सुलझाने के भरसक प्रयास करेंगे।
व्यावसायिक : व्यावसायिक दृष्टिकोण से यह माह उपलब्धियों से भरा है। आपके कार्य में अचानक गति आ जाएगी और आर्थिक लाभ की मात्रा लगातार बढ़ती रहेगी। कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे और स्तर ऊंचा उठाने की प्रत्येक योजना का क्रियान्वयन कर पाएंगे। किसी विशेष कार्य के बनने से उत्साहित रहेंगे और आर्थिक लाभ का कोई नया अवसर भुनाने की तलाश में आप लगातार काम करेंगे। कार्य की अधिकता बनी रहेगी और व्यस्त दिनचर्या के रहते व्यक्ति आपसे शिकायत करते मिलेंगे। सरकारी पक्ष के माध्यम से कार्य आगे बढ़ेंगे। यदि कोई ऐसे कार्य हैं जो सरकार से सीधा संबंध रखते हो तो वे भी अब बन जाएंगे। भूमि आदि में पर्याप्त निवेश करेंगे, वाहन सुविधा बढ़ेगी। संभव है कि किसी एक भूखण्ड का निस्तारण लाभ के लिए कर दें। किसी एक कार्य को बनाने के लिए अंतिम क्षणों तक प्रयास करने होंगे, तभी सफल हो पाएंगे। यदि कार्य व्यवसाय विदेश से संबंधित है तो उसमें भी अब लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी के नाम से किए जाने वाले निवेश को सावधानीपूर्वक करना होगा, अन्यथा किसी कानूनी विवाद में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य : खान−पान पर ध्यान देना होगा तथा भोजन नियत समय पर करना स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक रहेगा। अधिक समय तक भूखे रहने की प्रवृत्ति पाचन−तंत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न कर सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना इस समय अनिवार्य है।

धनु
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: व्यक्तिगत दृष्टिकोण से आपको विभिन्न समस्याओं का सामना करना होगा। गृह कलह बनी रहेगी तथा आपको लगातार समाधान के प्रयास करने होंगे। स्वभाव में धैर्य बनाए रखना समय की आवश्यकता है। आपको चाहिए कि व्यावसायिक मामलों को व्यक्तिगत मामलों से अधिक महत्व इस समय न दें। घरेलू वातावरण में आरोप−प्रत्यारोप की स्थिति रहेगी और आप अपने पक्ष में स्पष्टीकरण देते रहेंगे। उत्तरार्द्ध में परिस्थितियों में परिवर्तन होगा और आप कुछ राहत का अनुभव करेंगे।
व्यावसायिक: आर्थिक लाभ के लिए इस समय आपको विशेष और अथक प्रयास करने होंगे। किन्हीं छोटे−छोटे ऋणों को चुकाने के लिए कहीं से बड़ा ऋण प्रबंधन करेंगे और व्यवसाय को गति देने का प्रयास करेंगे। इस समय कोई बड़ा खर्चा होने की भी संभावना है, परंतु यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कुछ सुविधाएं बढ़ेंगी, नए व्यक्तियों से मिलना−जुलना होगा, जिनके माध्यम से भविष्य में आप अपना हित साधन कर पाएंगे। समस्याएं यद्यपि बनी रहेंगी परंतु फिर भी व्यावसायिक मामलों में आप मात नहीं खाएंगे और किसी न किसी तरह अपने कार्यों को बनाने में सफल हो जाएंगे। माह के अंत में स्थितियां पक्ष में होंगी तथा बिगड़े हुए काम बनते हुए दिखाई देने लगेंगे। आर्थिक संसाधन भी उपलब्ध हो जाएंगे तथा आप कार्यों को अंजाम देने की स्थिति में होंगे।
स्वास्थ्य: यह समय स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कठिन रहेगा। पित्त विकार बढ़ेंगे तथा पाचनतंत्र प्रभावित होगा। पेट के रोग रहेंगे और स्वास्थ्य की समस्या के कारण व्यावसायिक गतिविधियां बाधित हो सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए मानसिक तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें तथा व्यक्तिगत जीवन व व्यावसायिक मामलों को अलग रखकर ही सोचें, उन्हें स्वास्थ्य हानि का कारण न समझें।

मकर
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: प्रथमार्द्ध में व्यक्तिगत संबंधों में कलह तथा खटास बनी रहेगी तथा आप चाहकर भी इन समस्याओं के समाधान नहीं खोज पाएंगे। अपने पूर्ण धैर्य का परिचय आपको देना होगा। यदि कोई पारिवारिक विवाद हैं उनके भी उभरने की संभावना है। भूमि संबंधी मामले संभवत: आपके पक्ष में हल नहीं हों अत: आपको चाहिए कि इन विकट परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। व्यर्थ आरोप−प्रत्यारोप को अपने जीवन में स्थान न दें। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। उनके कार्य व्यवसाय में किसी प्रकार की बाधाएं आ जाने से वे भी चिंताग्रस्त रहेंगे। संतान संबंधी समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। मातृपक्ष से सहयोग मिल जाने से कुछ राहत महसूस करेंगे। यदि कार्य व्यवसाय जन्म स्थान से दूर है तो जन्म स्थान के आसपास की यात्राएं अधिक करेंगे।
व्यावसायिक: माह के प्रथमार्द्ध में संघर्षपूर्ण स्थितियों से जूझना पड़ेगा और आजीविका के साधन पर्याप्त मात्रा में जुटाने के लिए कठिन संघर्ष करना होगा। यद्यपि आप प्रत्येक परिस्थिति पर अपने धैर्य बल से विजय पा लेंगे परंतु फिर भी कोई बड़ा कार्य करने के अवसर कम मिलेंगे। यदि आपका कार्य−व्यवसाय भागीदारी का है तो उसमें यद्यपि आर्थिक लाभ हो जाएगा परंतु फिर भी वैचारिक मतभेद बने रहेंगे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी और आप अपने खान−पान का विशेष ध्यान नहीं रख पाएंगे। वाहन चलाते समय गति एवं यातायात नियमों दोनों को ही ध्यान में रखें। वाहन के रख−रखाव पर भी आपको विशेष ध्यान देना होगा, कहीं किसी ऐसी परिस्थिति में न फंस जाए कि वाहन व आप दोनों को ही नुकसान हो जाए।

कुंभ
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: माह के प्रथमार्द्ध में व्यक्तिगत जीवन में कलह की स्थिति बनी रहेगी और आपको आरोप−प्रत्यारोपों का सामना करना होगा। संतान की ओर से चिंतिंत रहेंगे और आपको लगेगा जैसे स्थितियां आपके नियंत्रण में नहीं हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा, भाई−बहिनों के लिए समय शुभ है, उनके कार्यों में गति आएगी और घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मातृपक्ष से सहयोग नहीं मिल पाएगा। विरोधी पक्ष की सक्रियता कम करने में आप सफल होंगे। भूमि संबंधी निर्णय यदि लंबित हैं तो उन्हें कुछ समय के लिए और टाल दें। उत्तरार्द्ध में संतान की समस्या का समाधान अनायास ही हो जाएगा तथा उनके जीवनस्तर में सुधार आएगा और वे कोई अच्छा कार्य कर पाएंगे। आपके भाग्य में वृद्धि होगी तथा आर्थिक लाभ भी पर्याप्त हो जाएंगे।
व्यावसायिक: यदि कार्य व्यवसाय भागीदारी का है तो भी आरोप−प्रत्यारोप बराबर बने रहेंगे। आप अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे कि भागीदारों को साथ लेकर चलें अथवा छोड़ दें। यद्यपि अर्थ लाभ बढ़ जाएंगे और आपको अपनी संपूर्ण ऊर्जा अपने व्यवसाय को बढ़ाने में लगानी होगी परंतु लाभ की मात्रा से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। अपने आदर्शों और उनके क्रियान्वयन में आपको संतुलन बनाए रखना होगा। ऋण लेने की कोशिश करेंगे और ऋण उपलब्ध हो भी जाएगा।
स्वास्थ्य: जीवनसाथी का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। पित्त विकार बढ़ेंगे। खान−पान पर विशेष ध्यान दें तथा योग को अपनी दिनचर्या का एक हिस्सा बना लें तो स्वास्थ्य लाभ हो जाएगा।

मीन
1 जुलाई 2008 - 31 जुलाई 2008व्यक्तिगत: प्रथमार्द्ध में आपकी लोकप्रियता का स्तर अचानक उठ जाएगा और बड़ी संख्या में व्यक्ति आपसे मिलने के अवसर ढूंढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों पर खर्च करेंगे। भूमि संबंधी यदि कोई निर्णय अथवा मामले लंबित हैं तो वे पर्याप्त सहयोग मिल जाने से आपके पक्ष में हल हो जाएंगे। संतान की ओर से कुछ शुभ समाचार मिलेंगे और उनके कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह समय बिना मांगे सहयोग पाने का है, कम प्रयासों में ही अधिक सफलता आपको मिल जाएगी।
व्यावसायिक: व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह माह श्रेष्ठ है जब आपके पूर्व में रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। ऋण प्रबंधन कर लेंगे परंतु साथ ही लाभ के अनेक अवसर सामने आएंगे। यदि कार्य व्यवसाय विदेश से संबंध रखता है तो लाभ की मात्रा बढ़ जाएगी। भूमि अथवा वाहन में निवेश करेंगे। घर की सुख−सुविधा बढ़ाने वाली वस्तुओं पर भी कोई बड़ा खर्च करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो नियोक्ता आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपकी नीतियों के क्रियान्वयन के पर्याप्त आधार बन जाएंगे। यदि पदोन्नति के अवसर हैं और किन्हीं कारणों से रुक रही थी तो उसको भी अब गति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य: इस समय अपनी दिनचर्या में प्रात:कालीन भ्रमण और योग को स्थान दें। यद्यपि स्वास्थ्य की कोई विशेष समस्या नहीं दिखती परंतु फिर भी खान−पान में अनियमितता स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।











