21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  गॉसिप  »  नए कलाकारों को करीना ने कहा ‘ना’
नए कलाकारों को करीना ने कहा ‘ना’
ads by google
21 जुलाई 2008
आईबीएन-7


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर इन दिनों बड़ी राहत की सांस ले रही है। दरअसल फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में काम करने से इंकार करने और बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे प्रदर्शन न होने पर उन्हें इस बात की तसल्ली है कि वह एक फ्लॉप फिल्म देने से बच गईं।

पढ़ें: सैफ-करीना अष्‍टविनायक की फिल्‍म में

खासकर फिल्म ‘जब वी मेट’ के हिट होने और इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने के बाद तो करीना फिल्मों के चयन में काफी सावधानी बरत रही है। करीना अपने फिल्मी करियर में इतनी कामयाबी हासिल करने के बाद हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है।

शायद यही वजह है कि जब करीना को फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ में काम करने का प्रस्ताव मिला, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वह शूटिंग के लिए वक्त नहीं निकाल पाएंगी। लेकिन करीना की करीबी सूत्रों की मानें तो करीना ने इस फिल्म में काम करने से इसलिए इंकार कर दिया था क्योंकि वह किसी नए कलाकार के साथ काम नहीं करना चाहती। करीना की इंकार के बाद नवोदित अभिनेता हरमन बावेजा की नाव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पार लगाई।

पढ़ें: अब आमिर-करीना कपूर की जोड़ी

करीना इन दिनों जिस तरह से फिल्मों का चुनाव कर रही है, उसे देखकर तो यही लग रहा है कि वह अब बस सफल फिल्में ही देना चाहती है। इतना ही नहीं, करीना अपनी गिनती बड़ी अभिनेत्रियों में भी करने लगी हैं।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Jul 23, 2008
करीना ज़्यादा घमंड ठीक नही. तुम नये चेहरो के साथ काम करना नही चाहती और शाहिद के साथ भी काम करना नही चाहती. तो फिर क्या एक बूढ़े (सैफ़)के साथ ही सिर्फ़ फ़िल्मे करना चाहती है. तो फिर तुम्हे एक बूढ़ा ही बचाए.................
sadhana London
Jul 22, 2008
मेरी राय के अनुसार मनमोहन सिह एक योग्य ओर ईमानदार ब्यक्ति हे
devendra kumar tajgang agra
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.