21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  राज ठाकरे को झटका, वारंट बरकरार
राज ठाकरे को झटका, वारंट बरकरार
ads by google

29 जुलाई 2008
वार्ता

जमशेदपुर।
झारखंड में जमशेदपुर की एक अदालत ने बिहार के लोगों के खिलाफ कथित रूप से “अभद्र भाषा” का प्रयोग करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट वापस लेने से आज इंकार कर दिया।

प्रथम श्रेणी के न्यायिक दंडाधिकारी अनिल कुमार की अदालत में ठाकरे के वकील ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत चार प्रार्थना पत्र दाखिल करते हुए गिरफ्तारी वारंट वापस लेने, मामले को महाराष्ट्र स्थानांतरित करने, वकील के माध्यम से पेशी आदि का आग्रह किया था।

बॉलीवुड में राज ठाकरे की सेंसरशिप?

अदालत ने इस मामले में फिलहाल कोई निर्णय लिए बगैर शिकायतकर्ता वकील सुधीर कुमार पप्पू को 16 अगस्त तक प्रत्युत्तर दाखिल करने के आदेश दिए।

ज्ञातव्य है कि ठाकरे ने मुंबई के षणमुखानंद सभागार में 9 मार्च 2007 को कथित रूप से बिहार के लोगों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए भाषण दिया था। इसके विरोध में पप्पू ने 13 मार्च को सोनारी थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

अदालत ने पेशी पर अनुपस्थित रहने के कारण ठाकरे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट में राज ठाकरे की याचिका खारिज

 

जोश 18 में और है-

तस्वीरें- क्या-क्या बनाया है इंसान ने!

सलमान से कतराने लगी कैटरीना


सबसे गहरी झील छानी रूसी गोताखोरों ने



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Aug 24, 2008
राज ठाकरे जैसे यदि और नेता हिंदुस्तान 4-5 पैदा हो जाए , पाकिस्तान,को आतंकवाद कारवाने की ज़रूरत नही पड़ेगी, राजठाकरे देश द्रोही है
manoj kumar rai saudi arabiya
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.