22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  सुप्रीम कोर्ट में राज ठाकरे की याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट में राज ठाकरे की याचिका खारिज
ads by google

28 जुलाई 2008
वार्ता
 
नई दिल्ली।
उच्चतम न्यायालय ने उत्तर भारतीयों विशेषकर बिहार के लोगों के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने और इसके कारण सांप्रदायिक सौहार्द और शांति भंग होने को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे के विरूद्ध अभियोजन चलाने की अनुमति दिए जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका आज खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति अरिजीत पसायत और न्यायमूर्ति एमके. शर्मा की पीठ ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट के लिए याचिकाकर्ता को जमशेदपुर की उसी अदालत से, जहां यह मामला लंबित है या झारखंड उच्च न्यायालय से अपील करने को कहा।

 

पढ़ें:- राज ठाकरे की सुप्रीम कोर्ट में गुहार

एक वकील ने ठाकरे के भाषण के आधार पर जमशेदपुर की अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी।

ठाकरे ने अपने भाषण में कहा था कि मराठियों का आदर करो या थप्पड़ खाने के लिए तैयार रहो।

उच्चतम न्यायालय ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि इस तरह के मामले में अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा- 482 के तहत उच्च न्यायालय हस्तक्षेप नहीं करता है।

 

पढ़ें:- राज ठाकरे को जमशेदपुर कोर्ट जाना पड़ेगा

उच्चतम न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में क्षेत्रीय न्यायाधिकार का दायरा मायने नहीं रखता है और ठाकरे के उत्तर भारतीयों को धमकाने और उनके विरूद्ध नफरत फैलाने के मुद्दे पर निचली अदालत ही निर्णय सुनाएगी।

ठाकरे ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके खिलाफ राजनीति से प्रेरित और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए याचिका दाखिल की गई है एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता द्वारा दाखिल याचिका पर जमशेदपुर की अदालत को सुनवाई करने का अधिकार नहीं है।

 

पढ़ें:- राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट 

 

और पढ़िए-

कारोबार की खबरें

‘नशा’: मुंशी प्रेमचंद की कहानी

नयी जिंदगी

 



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Nov 05, 2008
राज ठाकरे ने जो भी किया वो सही है क्योंकि महाराष्ट्र में बहुत सारे ऑफिसों में बाहर के लोग यहां के आदमियों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, ये हम लोग भुगत रहे हैं। हमें कैसे रहना है ये हम अच्छी तरह जानते है, इसलिए बाहर के लोगों को मराठी आदमियों का आदर करना चाहिए...जय महाराष्ट्र।
Nilesh Harad kalyan
Aug 01, 2008
राज ठाकरे किसी के लिए क्या सगे होंगे जो अपने परिवार बाला साहब ठाकरे के नहीं हो सके...जो शख्स अपने सगे संबंधी को धोखा देकर अलग पार्टी बनता है, तो वो व्यक्ति अपने मराठी समाज का क्या साथ देगा? राजजी को तो बस पोपुलर होना था ओर वो हो भी गए..परेशान तो हुई बेचारी जनता...
MAANSAIN GAUTAM GORAKHPUR
Jul 29, 2008
ख़ारिज होना ना होना यह तो उस अदालती करवाई है | इस मे मराठी लोगो का कोई मुद्दा नही है, और नाहि किसी हार का | अगर आप सही है तो राज को शिक्षा होगी | और आप की गलिया भी | आप की सोच इतनी गंदी है की आप इतनी नीचे स्वर की भाषा का प्रयोग करते है? | हिंदी लोग इसी भाषा का प्रयोग करते है अपनी रोज़ की ज़िंदगी मे?
hemant pune
Jul 29, 2008
राज ठाकरे विरासत वाले नेता है क्योंकि बाल ठाकरे नाम से जुड़े हुए है। राजनैतिक सोच तो उनमें ना के बराबर है प्रांतीयता-क्षेत्रवाद के निम्न दायरे से वो कभी मुक्त हो नहीं सकते...मराठी जनमानस की चेतना के स्वरूप तात्या टोपे, लक्ष्मीबाई, तिलक, पंडित जसराज, अहील्यबाई होल्कर, दादा फाल्के है...इनकी सोच कश्मीर से कन्याकुमारी तक विशाल रही...जो व्यक्ति बाम्बे नाम पर विवाद करता हो तो यह उसका दिमाग़ी हलकापन है...
R.C. TARETIA AAKRATI GARDEN NEHRU NAGAR BHOPAL
Jul 29, 2008
ये इंसान किसी का नही है, मुंबई वालों का भी नही. ये सब कुच्छ ये सिर्फ़ अपने और अपनी पार्टी के लिए कर रहा है.
Akash Mumbai
Jul 29, 2008
राज कायारो की तरह दर रहा है,बहुत हिम्मत है तो अजाओ जमशेदपुर पता चल जायागा. नक़ली मराठी
g.s.pandey jamshedpur
Jul 29, 2008
राज ताकरे द्वारा किया ग्या कर्तया दुनिया के सबसे बड़े प्रजातंत्रा के लिए शर्म की बात ह भारतीय साविधान इसकी इजाज़त नही देता एसा आदमी को गोली मार दानी चाहिए
aslam khan advocate mandsour m.p.
Jul 29, 2008
अपने आपको बड़ा और व्यस्त नेता समज़ता है. इस लिए सोचा होगा की उसकी याचिका सुप्रीम कोर्ट दाख़िल कर देगी! बोम्बे में बकवास करता है और जमशेदपुर-ज़ारख़ंड जाने से डरता है?लगता है लल्लू से भी डरता है!
dgpatel usa
Jul 28, 2008
राज ताकरे तुझे कूता की मौत मिलेगी देशद्रोही राजताकरे तेरी तो.........
raaj chandigarh
Jul 28, 2008
राज ठाकरे जैसे नेताओं को चोराहे पर ख़ड़ा करके गोली से? अगले तो आप को भी पता है ना???????????
DINESH GANGWAR Rampur
Jul 28, 2008
राज का दिमाग़ खराब हो गया है जो इस तरह की टिप्पणी कर रहा है..राज को अपने दिमाग़ का इलाज करना चाहिए और उल्टी-सीधी टिप्पणी देना बंद करना चाहिए...
sunil shrivastava bhopal(m.p.)
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.