22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  राज ठाकरे की सुप्रीम कोर्ट में गुहार
राज ठाकरे की सुप्रीम कोर्ट में गुहार
ads by google

25 जुलाई 2008
वार्ता

नई दिल्ली।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ उत्तेजक भाषण देने के मामले में झारखंड में जमशेदपुर की अदालत में चल रहे मुकदमे के निपटारे के लिए उच्चतम न्यायालय में गुहार लगाई है।

 

राज ठाकरे को जमशेदपुर कोर्ट जाना पड़ेगा

ठाकरे ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ जिस आदमी ने याचिका दाखिल की है वह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का प्रवक्ता है और यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और यह केवल सस्ता प्रचार पाने का तरीका है।

जमशेदपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए ठाकरे को आईपीसी की धारा- 153-ए, 153-बी और 504 के तहत समन जारी किए थे। इसपर ठाकरे ने इस आदेश के खिलाफ झारखण्ड उच्च न्यायालय ने याचिका दाखिल की।

 

राज ठाकरे के खिलाफ गैर जमानती वारंट

उच्च न्यायालय ने ठाकरे को राहत देते हुए 153- ए और 153- बी के आरोप तो हटा दिए लेकिन धारा- 504 नहीं हटाई।

उच्चतम न्यायालय में कल दाखिल अपनी याचिका में ठाकरे ने कहा कि वादी ने अपनी याचिका में उनके तथाकथित ‘आग उगलने वाले भाषण ’ की प्रति नहीं संलग्न की और उसपर भी अदालत ने शिकायत का संज्ञान ले लिया।

ठाकरे ने दावा किया कि उनके खिलाफ की गई शिकायत पूरी तरह टेलीविजन की रिपोर्ट पर आधारित है और इस मामले में समाचार चैनल को वादी नहीं बनाया है।

 

राज की ‘मनसे’ से लालू की ‘राजद’ भिड़ेगी

 

जोश 18 में और है-

क्रिकेट: श्रीलंका का स्कोर 600 के पार

तस्वीरें: ‘पार्टनर’ का दम

वीडियो: दिल्‍ली में हवाई जहाज से पक्षी टकराया



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Nov 05, 2008
ये कैसा राज? संकीर्ण मानसिक भारत को विखंडन की ओर ले जाएगा...भारत का हर राज्य अलग देश की माँग करेगा, फिर जाति के आधार पर अलग हो जाएगा। राज ठाकरे जैसे राष्ट्राविरोधी को सख़्ती से पेश आना चाहिए...क्या हो गया है भारत के बूद्धिजीवी समाज को? शर्म आना चाहिए ...
sunil poddar lucknow
Aug 06, 2008
राज जेसे आदमी को भारत मे रहने का कोई हक नही. ये लोग भारत की क्टा के लिए सबसे बाद ख़तरा हे . ये तो बच जाट है लेकीन ग़रीब आदमी की रोटी के लाले पड़ जाते हे . किसी का एटना नुक़सान हो जाता हे ओर ये (राज) साफ़ बच जाते हे . हमारी जनता इतनी नासमझ कियू हे . अगर जनता सच का साथ दे तो भारत जन्नत बन जाएगा . पहले अँग्रेज़ लड़ते थे ओर फ़ायदा उठाते थे. अब अपने लड़ाते हैं . पाकिस्तान का खामयाजा हम आज तक झेल रहे हें . अमेरिका,एंग्ल, चीन, आदि कितना विकास कर गये. ओर हम लड़ते रह गये. इन नेताओ की करतूतों से/ इक दिन तो ज़रूर आएगा जब इस देश की बागडोर हम जेसे नोज़वानो के हाथ मैं आएगी / हमारा देश किसी का मोह ना होगा / एक सुंदर देश जिसका सपना देखने का हक़ हर भारतीय को है....... इंशाल्लाह खुदा हमारे वतन को कामयाबी की राहों मे आगे बढ़ाए .........आमीन
Mohd. Yawar Sehrawat Mewat(Haryana)
Jul 26, 2008
राज ठाकरे जैसे लोग देश को तोड़ने का काम कर रहें हैं, ऐसे लोगों को तो राजनीति से बेदखल करके उनके खिलाफ़ देश द्रोह का मुक़दमा चलना चाहिए, हमारे सुप्रीम कौरत को देश की एकता को बनाए रखने और ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए स्वयं संघयान लेना चाहिए.
Luxmi Prasad Semalti Faridabad ( Delhi NCR)
Jul 26, 2008
भारत में नफ़रत फैलाने के लिए काम कर रहा यह राज विदेशी मुल्कों का एजेंट है.
Anil Arora Essen Germany
Jul 26, 2008
राज ताकरे जैसे लोग अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए नफ़रत की राजनीति करते है आसे लोग देस द्रोही होते है जो अपने फ़ायदे के लिए इंसानियत को बुलजाते हे मात्र भासा की आड़ मे अपनी राजनीति को आगे बदते है देस की विकास बारे मे विचार ना ही करते है
MAHESH Ahmedabad.
Jul 26, 2008
अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है. अब राज ताकरे जाए ना बिहार में. अब क्यों घबरा रहा है ? जो कुछ वह महाराष्ट्र में बोल रहा था क्या वह राजनीति से प्रेरित नहीं था ? प्रेस में अपने विचार प्रकट करना एक अलग बात होती, पर वह तो नेताओं की तरह जगह जगह मंच पर खड़े हो कर भाषण दे रहा था जिस से राजनीति ही राजनीति टपक रही थी. उच्च न्यायालय को राज की अर्ज़ी ख़ारिज कर देनी चाहिए. तभी इस तरह के नेताओं का दिमाग़ सही होगा.
shwet bombay
Jul 25, 2008
राज ताकरे जैसे लोगों को शूली पे चड़ा देना चाहिए ये लोग अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए नफ़रत की राजनीति करते है.
sunil bangalore
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.