22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  हॉलीवुड  »  शादी बचाने की कोशिशों में जुटी मडोना
शादी बचाने की कोशिशों में जुटी मडोना
ads by google
26 जुलाई 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

लंदन।
  पॉप सुपरस्टार मडोना इन दिनों ब्रिटिश निर्देशक गाइ रिची के साथ अपनी शादी बचाने की कोशिश कर रही हैं। यहूदी पारंपरिक कार्यक्रम ‘शब्बत नैचामु’ के लिए वे अपने दोस्तों को निमंत्रण भेज रही हैं।

पढ़ें:  छुट्टियां मना रही हैं मडोना  

वेबसाइट ‘the sun.co.uk’ के अनुसार 16 अगस्त को मडोना के 50 वें जन्मदिन समारोह में दो धार्मिक गुरुओं को भी निमंत्रण दिया जाएगा। कुछ करीबी मित्र भी इस युगल के साथ कार्यक्रम में मौजूद होंगे। एक करीबी सूत्र के अनुसार अगस्त में वे एक विशेष शब्बात पार्टी का आयोजन करेंगे।

यह मडोना के 50 वें जन्मदिन कार्यक्रम से अलग होगा। एक-दूसरे के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए वे साल में एक बार इस कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। यह उनके लिए बेहद खास रात्रिभोज होगा। वे सभी को यह बताना चाहते हैं कि दोनों अब भी एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ हैं।

पढ़ें:  पति से तलाक नहीं लेंगी मडोना

धर्मगुरुओं के सामने मडोना और गाइ को अपनी बात रखनी होगी। उनके बच्चे, लॉर्डेस और रॉक्को उनके लिए अहम हैं। वही उनकी दुनिया हैं और उन्हीं की वजह से साथ-साथ रहने को प्रतिबद्ध हैं। परिवार के सदस्य उन्हें सुझाव देते रहे हैं कि उन्हें अपना रिश्ता बचाने के लिए परामर्श लेना चाहिए।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Jul 27, 2008
एक बेहतर क़दम हैं ,आशा की जानी चाहीए , मेडोना , कामयाब हो, अग्र मेडोना अपना घर बचा स्की तो दूसरो को भला संदेश ही जाएगा...
Javed Usmani BIlaspur
सम्बंधित ख़बरे - हॉलीवुड
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.