|
|
देश का सबसे लम्बा रनवे शुरू
|
21 अगस्त 2008
आवाज़ समाचार
दिल्ली हवाईअड्डा पर देश का सबसे बड़ा रनवे आज से शुरू हो गया। यह दिल्ली हवाईअड्डा का तीसरा रनवे होगा। राष्ट्रमंडल खेल के पहले इस रनवे के शुरू होने से दिल्ली से आने-जाने वाले हवाई ट्रैफिक में काफी आसानी होगी।
देश का सबसे बड़ा रनवे आज से शुरू हो गया। दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाईअड्डे पर बने इस नए रनवे पर आज एयर इंडिया की विमान पहली बार उतरी। इस नए रनवे की लम्बाई चार हजार मीटर से भी ज्यादा है जो कि इसे देश का सबसे लम्बा रनवे बनाती है।
नया रनवे चालू होने से हवाईअड्डे पर विमान उतरने की क्षमता हर घंटे 36 से बढ़कर 65 तक हो जाएगी। नए रनवे पर खराब मौसम के दौरान विमान उतारने के लिए एक नया ‘कैट 3बी इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम’ लगाया गया है जिससे कि विमान कम दृष्यता में भी आसानी से उतर सकेंगे।
इसमें एयरबस ‘ए380’ और एंटोनोव ‘एएन-225’ जैसे बड़े विमान उतारना आसान हो जाएगा।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय 22 नवम्बर 2008