21 अगस्त 2008
आवाज़ समाचारजिस आईफोन का लम्बे समय से इंतजार था वो आज भारत में आ रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि 31 और 36 हजार जैसी भारी-भरकम कीमत पर क्या आईफोन पैसा वसूल रहेगा।
यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि आईफोन दुनिया का सबसे अच्छा दिखने वाला फोन है। लेकिन इसे सिर्फ एक फोन कहना शायद बड़ी गलती होगी।
यह किसी हथेली वाले कम्प्यूटर से कम नहीं है। इसमें दुनिया का सबसे पसंदीदा एमपी3 प्लेयर आईपॉड है, जिस पर गाने सुनने और वीडियो देखने का एहसास लाजवाब है।
पढ़ें: आईफोन तो पहले ही आ गया! इस फोन में दुनिया का सबसे अनोखा फोटो ब्राउजर, जहां आप सिर्फ उंगलियों से फोटो खिसका सकते हैं और ‘जूम इन’ और ‘जूम आउट’ कर सकते हैं। इंटरनेट सर्फिंग के लिए यह फोन ‘3जी’ सक्षम है और साथ ही वाई-फाई की भी सुविधा है।
सफारी इंटरनेट ब्राउजर पर वेबसाइट देखना एक बेहतरीन अनुभव है। इसमें दो मेगापिक्सेल का कैमरा है। साथ ही गूगल मानचित्र भी डाला हुआ है और इसके स्थान खोजने वाली पद्धति (जीपीएस) भी बेहद तेज है। कारोबारी उपभोक्ताओं के लिए आईफोन ‘पुश ई-मेल’ की सुविधा देता है।
पढ़ें: एयरटेल ने आईफोन का बिगुल बजाया लेकिन आईफोन में खूबियों के साथ खामियां भी हैं। सबसे पहला यह कि आठ जीबी फोन के लिए आपको 31,000 रुपए और 16 जीबी आईफोन के लिए 36,100 रुपए चुकाने पड़ेंगे। मौजूदा खूबियों के हिसाब से यह फोन आम उपभोक्ताओं के लिए बेहद महंगा है।
दूसरी सबसे बड़ी समस्या है कि आईफोन सिर्फ वोडाफोन और एयरटेल नेटवर्क पर बिक रहा है और हालांकि आप फोन की पूरी कीमत एप्पल को चुका रहे हैं फिर भी आप अपने इच्छा से किसी भी नेटवर्क पर यह फोन इस्तेमाल नहीं कर सकते।
यहां से भी फोन खरीदने के बाद आपका सरदर्द खत्म नहीं होगा क्योंकि फिर आपको घर जाकर ‘आईट्यूंस’ जो एप्पल का ‘ऑनलाइन म्यूजिक मैनेजर सॉफ्टवेयर’ है, डाउनलोड करके, उस पर अकाउंट बनाकर आईफोन को शुरू (एक्टीवेट) करना पड़ेगा।
पढ़ें: वोडाफोन ने बताई आईफोन की कीमत इस फोन के नाम में तो ‘3जी’ है, पर हकीकत में ‘3जी’ सेवा भारत में अगले साल से पहले शुरू नहीं होने वाली. जैसे आप फोन इस्तेमाल करने लगेंगे आपको इसकी बाकी कमियां भी नजर आने लगेंगी। आईफोन में एफएम रेडियो नहीं है, आप इसमें एसएमएस ‘फॉरवर्ड’ नहीं कर सकते।
आजकल डेढ़-दो हजार रुपए के फोन में भी यह मूल खूबियां रहती हैं। माना कि यह एक मल्टीमीडिया फोन है, लेकिन इसमें ‘ए2डीपी ब्लूटूथ’ नहीं दिया गया है।
वीडियो रिकॉर्डिंग न कर पाना और एमएमएस न भेज पाना इसकी कुछ कमियां है। अब इतना कुछ न होने के बावजूद क्या आपको फिर भी एप्पल का नया आईफोन खरीदना चाहिए? खासकर तब जब नोकिया ‘ई71’, ‘एन96’, एलजी ‘व्यूटी’, ‘सैमसंग ओमीना’ और ‘एचटीसी टच डायमण्ड’ जैसे विकल्प उपलब्ध हो।
पाठकों की राय 22 नवम्बर 2008
Aug 23, 2008
ख़ूबी मोबाइल में नहीं नेटवर्क में होती हैं..ये कहना ग़लत होगा कि आईफ़ोन ने लैपटॉप की जगह ले ली है....अगर एमपी-3 और कैमरे के लिए के लिए 31000, 36000 फ़ंसाना कोई समझदारी नहीं हैं।
sarvesh verma pratapgarh
Aug 22, 2008
बड़ी कम्पनियों को कुछ ग़रीबों के लिए भी मोबाइल निकलाना चाहिए जिसमें कैमरा हो और सस्ता हो..
pikesh Delhi
Aug 22, 2008
8100 रुपये का 31000 रुपये मे देना ये तो ईरी तरहसे लूट मार है वैसे भी भारत मे हर चीज़ की लूटमार होती है किसी चीज़ की क़ीमत कभी काम हुए है जो एस्की रहेगी
Sushil Nagpur
Aug 22, 2008
हर कम्पनी के मोबाइल में कुछ ख़ासियत तो कुछ कमियां होती हैं। ये निर्भर करता है की हमारी ज़रूरतें किस मोबाइल से पूरी हो सकती है..
shashank shahdol
Aug 22, 2008
भारत में इसकी क़ीमत काफ़ी ज्यादा है...
rakesh Chandigarh
Aug 22, 2008
यह फ़ोन युएस मे 3 जिपी का लाँच हूवा था क़ीमत थी 8400 रुपीस भारत मे एस्की क़ीमत है 31000 हज़ार ओर 36000 हज़ार रुपीस. भारत मे क्या लूट मार चल रही है ..
jitendra inodre
Aug 22, 2008
बहुत शानदार जानकारी दी है आपने मैं रोज़ आपकी साएट देखता हूँ.. ये आईइफ़ोन वास्तव मे दिखने मे बहुत झकास है.. लेकिन जैसा के आपने बताया नोकिया एन96 जैसे फ़ोन के सामने ये बेबी ही रहेगा....
chandan varanasi