21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  सिंगुरःकांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस भिड़े
सिंगुरःकांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस भिड़े
ads by google
21 अगस्त 2008
आईबीएन-7

कोलकाता।
पश्चिम बंगाल के सिंगुर में टाटा मोटर्स के संयंत्र पर उठे विवाद और हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। सिंगुर में जमीन वापसी की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच दुबारा झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। इस लाठीचार्ज में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

सिंगूर संयंत्र टाटा के लिए सिरदर्द बना

आज हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ किसानों के साथ करीब 401एकड़ जमीन को वापस किए जाने की मांग को लेकर टाटा मोटर्स के संयंत्र की तरफ बढ़ रहे थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हालांकि, अब तक इस मामले में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पार्टी ही सिंगुर में संयंत्र बनाए जाने के खिलाफ थी, लेकिन इस बार कांग्रेस भी इसे भुनाने में लग गई है। दरअसल, राजनैतिक पार्टियां भी सिंगुर में सुलगी हिंसा को राजनैतिक रंग देकर इस विवाद को ठंडा नहीं होने दे रही।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Aug 21, 2008
मेरी राय में सभी ख़बरे अच्छी थी
rajinder kumar chandigarh
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.