21 अगस्त 2008
आवाज़ समाचारआर-कॉम के लिए अपनी जीएसएम सेवा लाने का रास्ता साफ हो गया है। ट्राई की सख्ती के बाद एयरटेल और वोडाफोन भी आर-कॉम के जीएसएम नेटवर्क को ‘इंटरकनेक्टिविटी’ देने को तैयार हो गए हैं।
पढ़ें: टाटा टेली की जीएसएम सेवा आइडिया और एयरसेल ने पहले ही इंटरकनेक्टिविटी समझौते पर दस्तखत कर दिया था। फिर बीएसएनएल और एमटीएनएल का यह कहना था कि सरकारी कम्पनी होने की वजह से वो ट्राई के खिलाफ नहीं जा सकते। इसलिए वो भी समझौते पर दस्तखत कर देंगे।
उधर अकेले पड़ जाने की वजह से एयरटेल और वोडाफोन को समझौते पर दस्तखत करना पड़ रहा है। लेकिन उनका कहना है कि व्यावसायिक समझौते के बाद में सौदे करेंगे।
पढ़ें: 63 लाख से अधिक जीएसएम मोबाइल धारक लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज एयरटेल और वोडाफोन के साथ एमटीएनएल और बीएसएनएल भी आर-कॉम के साथ इंटरकनेक्टिविटी समझौते पर दस्तखत कर देंगे। आइडिया और एयरसेल पहले ही इस समझौते पर दस्तखत कर चुके हैं।