21 अगस्त 2008
आवाज़ समाचाररिलायंस रिटेल अब मोबाइल हैंडसेट बेचने के लिए खास दुकानें – ‘मोबाइल एक्सप्रेस’ खोलने जा रही है। इन दुकानों की शुरूआत ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से की जाएगी। इन दुकानों में हर ब्रांड के मोबाइल हैंडसेट और कनेक्शन मिलेंगे।
दूरसंचार क्षेत्र से मुकेश अम्बानी का लगाव पुराना है। मुकेश अम्बानी ने रिलायंस इंफोकॉम के साथ मोबाइल सेवा की शुरूआत की थी, लेकिन छोटे भाई से अनबन के बाद उनका यह सपना अनिल अम्बानी के खाते में चला गया।
पढ़ें: आइडिया की मोबाइल सेवा मुम्बई में शुरू मुकेश अम्बानी अब बड़े पैमाने पर हैंडसेट व्यवसाय में उतर रहे हैं। सभी तरह के हैंडसेट बेचने के लिए उनकी कम्पनी मोबाइल एक्सप्रेस नाम के स्टोर खोलने जा रही है।
सीएनबीसी-आवाज़ को मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा से अगले दो-तीन महीनों में शुरूआत करने के बाद दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रिलायंस के 100 ‘मोबाइल एक्सप्रेस’ स्टोर खोले जाएंगे।
पढ़ें: नोकिया लाएगी पूरे ‘टचस्क्रीन’ फोन ‘मोबाइल एक्सप्रेस’ में मोबाइल कम्पनियों के कनेक्शन बेचे जाएंगे। लेकिन दोनों भाइयों के बीच कड़वाहट के चलते शायद इन दुकानों में रिलायंस कम्युनिकेशन के कनेक्शन न बेचे जाएं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने फिलहाल हैंडसेट से जुड़ी योजनाओं पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है।