22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
व्यापार  »  ख़बरें  »  कर्ज की अनोखी नीलामी
कर्ज की अनोखी नीलामी
ads by google
21 अगस्त 2008
आवाज़ समाचार


ऊंची ब्याज दर के इस दौर में मुम्बई में कर्ज की एक अनोखी नीलामी हुई और इसमें बोली लगाई ब्याज दर की और वह भी उल्टी।

‘एसआरईआई इंफ्रास्ट्रक्चर फायनेंस’ ने मुम्बई में निर्माण क्षेत्र से जुड़ी कम्पनियों और लोगों के लिए कर्ज की नीलामी का आयोजन किया।

पढ़ें: छोटे कर्जों पर ब्याज दर नहीं बढ़ेगी

इसमें करीब 15 से 16 देशी-विदेशी कम्पनियों ने हिस्सा लिया और करीब 600 से भी ज्यादा लोगों ने बोली लगाई। नीलामी की सबसे खास बात यह थी कि यहां कर्ज के लिए ब्याज की बोली लगाई गई।

कर्ज की इस नीलामी में खरीदारों और कम्पनियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वजह साफ थी कि खरीदारों को बाजार से कम ब्याज दरों पर यहां कर्ज मिल गया।

पढ़ें: कर्ज महंगा होने से भी मांग नहीं घटी

इस आयोजन के बहाने ‘एसआरईआई’ ने 250 करोड़ रुपए का व्यवसाय एक रात में कर किया। वहीं मशीनरी बनाने वाली कम्पनियों के लिए भी यहां आना फायदेमंद रहा।

‘एसआरईआई’ इस तरह की नीलामी मुम्बई के बाद अब अहमदाबाद, दिल्ली और कोलकाता समेत अन्य आठ शहरों में आयोजित की जाएगी। आसमान छूती ब्याज दरों के बीच सस्ता कर्ज मिलना खरीदारों और कम्पनियां दोनों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.