21 अगस्त 2008
आईबीएन-7
मुम्बई। ‘बाबूजी जरा धीरे चलो’ गीत पर जोरदार आइटम गाना कर चर्चा में आई चेकोस्लोवाकिया मूल की
याना गुप्ता की जिंदगी में एक नए बाबू आ गए हैं।
पढ़ें:- गायिका बनी याना गुप्ता
यह नए बाबू और कोई नहीं बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता के पुराने आशिक केली दोरजी हैं। लारा और केली के बीच का रिश्ता काफी पुराना था, लेकिन अब दोनों अलग-अलग हो गए हैं।
पढ़ें:- याना के पास कोई फिल्म नहीं इधर
याना गुप्ता अपने पति को तलाक देकर आफताब शिवदासानी के साथ दिखाई देने लगीं। लेकिन दोनों की पटी नहीं और उनके रास्ते जुदा हो गए।
जब याना और केली एक पार्टी में मिले तो दोनों के दिल मिलने में देर नहीं लगी। इधर जब से याना की जिंदगी में केली आए हैं, उनके साथ सब कुछ अच्छा हो रहा है।
पढ़ें:- ब्रिटनी की राह पर याना गुप्ता कई दिनों से खाली बैठी याना को अक्षय कुमार के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का न्यौता मिला। उनका नया एलबम भी जल्द आने वाला है। यानी याना के दामन में खुशियां ही खुशियां।