|
|
सेंसेक्स 434, निफ्टी 131 अंक टूटकर बंद
|
21 अगस्त 2008
moneycontrol.com
देश के शेयर बाजारों में आज पूरे दिन बिकवाली और मुनाफावसूली का जोर चला और बाजार एक बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई शेयर बाजारों में आई कमजोरी के कारण यह दबाव भारतीय बाजारों पर पड़ा। आज मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 434 अंक और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 131 अंक नीचे बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में लगभग दो प्रतिशत की नर्मी रही।
आज की गिरावट के बाद निफ्टी ने 4,300 का अपना महत्वपूर्ण स्तर भी तोड़ दिया। सेंसेक्स भी 14,250 के स्तर के नीचे बंद हुआ। बैंक और अचल सम्पत्ति क्षेत्र सबसे ज्यादा बिकवाली के शिकार हुए जहां पांच फीसदी की नर्मी आई। बैंक क्षेत्र के दिग्गजों एसबीआई में सात फीसदी की, एचडीएफसी बैंक में लगभग छः फीसदी की और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में पांच फीसदी से ज्यादा की कमजोरी आई।
विदेशी बाजारों में आज एशियाई शेयर बाजारों में भी कमजोरी देखी गई। यहां चीन, जापान, सिंगापूर, हांगकांग, ताइवान, दक्षिण कोरिया आदि के शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। लेकिन अमेरिकी शेयर बाजार दो दिनों के गिरावट के सिलसिले को तोड़ते हुए कल सामान्य बढ़त पर बंद हुए थे। कल डाओ जोंस 68 अंक ऊपर था। आज यूरोपीय बाजार भी गिरावट पर ही कारोबार कर रहे हैं। भारतीय बाजारों की समाप्ति के समय ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस के बाजारों में बिकवाली ही हावी थी।
आज बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट में ही बंद हुए। बैंक और अचल सम्पत्ति सूचकांक में पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। पीएसयू और ऊर्जा क्षेत्र तीन फीसदी से ज्यादा फिसले। ऊर्जा, पूंजीगत वस्तु, धातु, तकनीकी और आईटी क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा सस्ते हुए। तेल व गैस, फार्मा, वाहन, उपभोक्ता टिकाऊ और एफएमसीजी क्षेत्र एक फीसदी या इससे ज्यादा की गिरावट पर रहे।
सेंसेक्स के बढ़ने वाले शेयरों में केवल रैनबैक्सी का शेयर था जो डेढ़ प्रतिशत की तेजी में रहा। इसके अलावा सारे शेयर गिरावट पर ही बंद हुए।
इनमें एसबीआई का शेयर सबसे ज्यादा सात फीसदी गिरा। एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, डीएलएफ, रिलायंस इंफ्रा और आईसीआईसीआई बैंक में पांच से छः प्रतिशत की नर्मी रही। जेपी एसोसिएट्स और एचडीएफसी के शेयर चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट में आए। रिलायंस कम्युनिकेशन, भेल, हिंडाल्को, एलएंडटी, ग्रासिम और एसीसी के शेयर में तीन फीसदी से ज्यादा की कमी आई। हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, टाटा स्टील, ओएनजीसी, इंफोसिस आदि शेयर में दो प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी रही।
कारोबार की समाप्ति पर
- मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 434.50 अंक नीचे 14,243.73 के स्तर पर बंद हुआ।
- राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 131.90 अंक नीचे 4,283.85 के स्तर पर बंद हुआ।
दोपहर 2:58 बजे
- मुम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स 383.58 अंक नीचे 14,294.65 के स्तर पर है।
- राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी 117.05 अंक नीचे 4,298.70 के स्तर पर है।
इस समय बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक गिरावट में हैं। अचल सम्पत्ति और बैंक सूचकांक में साढ़े चार फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। पीएसयू क्षेत्र साढ़े तीन फीसदी नीचे है। ऊर्जा, पूंजीगत वस्तु और धातु क्षेत्र दो फीसदी से ज्यादा नीचे हैं। तकनीकी, आईटी, तेल व गैस, फार्मा और वाहन क्षेत्र एक से दो फीसदी के बीच की गिरावट में हैं। उपभोक्ता टिकाऊ और एफएमसीजी क्षेत्र आधे फीसदी से ज्यादा की गिरावट पर हैं।
सेंसेक्स के बढ़ने वाले शेयरों में केवल रैनबैक्सी है जो लगभग एक प्रतिशत से तेजी में है। इसके अलावा सारे शेयर गिरावट पर हैं।
गिरावट वाले शेयरों में एसबीआई छः फीसदी से ज्यादा नीचे गिरा है। एचडीएफसी बैंक और डीएलएफ में पांच प्रतिशत से ज्यादा की नर्मी है। एनटीपीसी, जेपी एसोसिएट्स, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंफ्रा के शेयर साढ़े चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट में हैं। एचडीएफसी, भेल, रिलायंस कम्युनिकेशन और विप्रो तीन फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। ग्रासिम, एलएंडटी, हिंडाल्को, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, टीसीएस, ओएनजीसी, टाटा स्टील और एसीसी के शेयर में दो प्रतिशत से ज्यादा की कमजोरी आई है।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय 21 नवम्बर 2008