13 अगस्त 2008
आईबीएन-7
मुम्बई। फिल्म ‘मुगले आजम’ के गीत ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ पर लगता है
रणबीर-दीपिका पूरा यकीन करते हैं।
पढ़ें:- ‘दस का दम’ में रणवीर-दीपिका यह नजारा दिखाई दिया स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित कार्यक्रम ‘माही वे’ के दौरान। इस कार्यक्रम में वैसे तो बिपाशा बसु भी मौजूद थीं, लेकिन इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की हॉट जोड़ी रणवीर कपूर और दीपका ही छाए रहे।
पढ़ें:- बिपाशा बसु सबसे हॉट- रणवीर सेट पर मौजूद लोगों की तो जैसे लॉटरी ही निकल आई हो। पहली बार इतना बड़ा कलाकार खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार कर रहा है और सबको प्यार के मायने भी समझा रहा है।
दीपिका और रणबीर दोनों पूरे शो के दौरान ज़बरदस्त मूड में नज़र आए। जिसने जो कहा उसकी बात मानी। अगर आशिक का साथ हो तो मनाही कैसी?
पढ़ें:- दीपिका पादुकोण बनी सबसे ‘हॉट’ इस स्टार जोड़ी ने सबके सामने बगैर झिझके एक दूसरे से नोंक-झोंक भी की। लेकिन सबसे खास नजारा वह रहा जब रणवीर ने दीपिका से प्यार का इजहार किया।
इस शो में ‘बचना ए हसीनों’ की दूसरी हीरोइन बिपाशा भी मौजूद थीं। बिपाशा ने रणवीर से शायरी की फरमाइश की, तो रणबीर ने भी उनकी फरमाइश पूरी कर दी। लेकिन हर वक्त मानो दीपिका ही उनकी नजरों में छाई रहीं।
पढ़ें:- दीपिका ने गर्दन पर गुदवाया टैटू
वैसे दीपिका और रणवीर इस कार्यक्रम के सेट पर अपनी फिल्म ‘बचना ए हसीनों’ के प्रचार के वास्ते पहुंचे थे, लेकिन दोनों ने यहां भी खूब अपनी मोहब्बत का इजहार किया। इसे कहते हैं सोने पर सुहागा।