21 अगस्त 2008
वार्ता
चंडीगढ़। बीजिंग ओलंपिक में पूरे देश और हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाज विजेंद्र कुमार की जीत की खुशी में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में मुक्केबाजी अकादमी स्थापित करने की घोषणा की है।
सरकार शीघ्र भिवानी में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह अकादमी ‘ऑस्ट्रेलिया इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स’ की तर्ज पर स्थापित करेगी।
पढ़ें: मुक्केबाज विजेन्द्र ने पदक पक्का किया उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश ने आज यहां बताया कि ओलंपिक खेलों में भिवानी के होनहार मुक्केबाज विजेंद्र की क्वार्टरफाइनल में जीत विशेष स्थान रखती है। भिवानी के सभी खेल प्रेमियों तथा नागरिकों को इस जीत पर भारी गर्व है।
सत्यप्रकाश ने बताया कि पिछले दस महीनों से भिवानी में लगभग 30 करोड़ रुपये की खेल परियोजनाओं को मंजूरी देने तथा उसे क्रियान्वित करने के प्रयास चल रहे हैं। भिवानी में शीघ्र भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र का भवन स्थापित किया जायेगा। करीब 83 लाख रुपये की लागत से एक जिम्नेजियम हाल बनवाया जाएगा।
पढ़ें: मुक्केबाजी में जितेंद्र कुमार हारेपंद्रह दिन पहले प्रशासन ने भिवानी में मु्क्केबाजी केंद्र बनवाने का प्लान सरकार को भिजवाया था लेकिन अब विजेंद्र की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री ने इसे मुक्केबाजी अकादमी बनवाने की घोषणा की है। ऑस्ट्रेलियन इंस्टीटयूट ऑफ स्पोर्ट्स की तर्ज पर बनने वाली इस अकादमी में अभ्यास हाल के अलावा एक चिकित्सा केंद्र और पोषण केंद्र भी बनवाया जाएगा।
पढ़ें: खेलमंत्री ने अखिल की बहादुरी को सराहाखिलाड़ियों को अक्सर अभ्यास करते समय चोट लग जाती है जिसके उपचार के लिये उपयुक्त चिकित्सा केंद्र का होना आवश्यक है। इसी तरह पोषण केंद्र में मुक्केबाज खिलाड़ियों की खुराक का ध्यान रखा जाएगा। यह भी प्रयास किया जायेगा कि खिलाड़ी अपने घर पर भी अभ्यास कर सकें।
उम्मीद है कि आने वाले एक साल में यह अकादमी बनकर तैयार हो जायेगी। उपायुक्त ने यह भी कहा कि विजेंद्र के गांव कालुवास और क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने वाले जितेंद्र के गांव देवसर को आदर्श गांव बनवाने की सिफारिश सरकार को करेंगे।
पढ़ें: मुक्केबाज अखिल क्वार्टरफाइनल में हारे उन्होने कहा, ‘आज विजेंद्र हमारा हीरो है तो अखिल और जितेंद्र भविष्य के सितारे हैं।’
उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भिवानी जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अनेक उपलब्धियां अर्जित की हैं। इसलिये यह आश्चर्य नहीं होना चाहिये कि अगले ओलंपिक खेलों में भिवानी के कई खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।