21 अगस्त 2008
वार्ता
इंदौर। बीजिंग ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और साथी निशानेबाज अंजलि भागवत समेत देश के कई जाने-माने निशानेबाज यहां पर 25 अगस्त से शुरू होने वाली ‘कुमार सुरेंद्र सिंह निशानेबाज चैंपियनशिप’ में शिरकत करेंगे।
पढ़ें: अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उप महानिरीक्षक रमेश सिंग ने आज यहां बताया कि सांवेर रोड स्थित रेवती रेंज पर चार सितंबर तक चलने वाली इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में करीब 500 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। इसमें पुरूष, महिला और जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे।
पढ़ें: बीजिंग ओलंपिक: अंजलि और अवनीत बाहर उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 66 स्वर्ण पदक निशाने पर होंगे। इसमें हिस्सेदारी के लिए अभिनव, अंजलि, गगन नारंग और समरेश जंग जैसे शीर्ष निशानेबाजों ने अपनी सहमति दे दी है।