22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  ओलंपिक - 2008  »  हॉकी: न्यूजीलैंड ने पाक को हराया
हॉकी: न्यूजीलैंड ने पाक को हराया
ads by google

21 अगस्त 2008
वार्ता

बीजिंग।
ओलंपिक खेलों में तीन बार का चैम्पियन पाकिस्तान अपना सबसे खराब प्रदर्शन करते हुए बीजिंग ओलंपिक में गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-4 से हार के बाद आठवें स्थान पर लुढ़क गया।

पढ़ें: ब्राजील के घटिया खेल से हैरान है माराडोना

बेहद खराब फार्म में चल रही पाकिस्तान की हॉकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में एकदम बिखरी हुई नजर आई। कीवी टीम ने मुकाबले के दौरान उसे पूरी तरह काबू में रखा। पाकिस्तान को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले मगर वह उनमें से एक भी मौके को गोल में तब्दील नहीं कर सका।

बीजिंग ओलंपिक पर विशेष-

एक अन्य मुकाबले में बेल्जियम ने कनाडा को 3-0 से हराकर नौवां स्थान प्राप्त किया।

न्यूजीलैंड ने पाकिस्तानी फारवर्ड खिलाड़ियों से गोल करने के कई मौके छीनकर उन्हें हताश कर डाला। मैच के 26वें मिनट में साइमन चाइल्ड ने एक बेहतरीन गोल दागकर कीवी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद न्यूजीलैंड ने चार मिनट में दो और गोल करके अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली।

पढ़ें: फुटबॉल- अर्जेंटीना ने ब्राजील का हराया

दूसरे हाफ में शॉ हेडन ने मैच के 39वें मिनट में गोल किया जबकि गारेथ ब्रुक्स ने 43वें मिनट में गोल दागा।

तीन गोल से पिछड़ चुके पाकिस्तान को अब्बास बिलग्रामी ने थोड़ी राहत दिलाई। उन्होंने 46वें मिनट में पाकिस्तान के लिये पहला गोल किया मगर चाइल्ड ने 53वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोलपोस्ट में पहुंचाकर न्यूजीलैंड की बढ़त को 4-1 कर दिया।

पढ़ें: चांदी के बने हैं बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक

पाकिस्तान के लिये रेहान बट्ट ने 56वें मिनट में दूसरा गोल किया मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और कीवी टीम के खिलाफ 2-4 की हार के साथ पाकिस्तान की इस टीम के नाम अपने ओलंपिक इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन लिख गया।

एक अन्य मुकाबले में जेरोम डेकेसर द्वारा दागे गए दो गोल की बदौलत बेल्जियम ने कनाडा को 3-0 से हराकर नौवां स्थान प्राप्त कर लिया। कनाडा ने गोल करने की भरसक कोशिश की मगर उसका कोई भी प्रयास सफल नहीं हो सका।

तस्वीरें देखें-

बीजिंग में मिली भारत को खुशियां

बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’

ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स

बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें

बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - ओलंपिक - 2008
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.