| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
21 अगस्त 2008
वार्ता
बीजिंग। बीजिंग ओलंपिक के एथलेटिक्स मुकाबलों में कल 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले नीदरलैंड एंटील्स के चुरांडी मार्टिना को अपनी लेन से बाहर दौड़ने के कारण अयोग्य करार दिया गया।
पढ़ें: बोल्ट को विश्व रिकार्ड के साथ दोहरी सफलता
इस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले गत चैम्पियन अमेरिका के शान क्राफोर्ड को मार्टिना के अयोग्य करार दिए जाने के बाद रजत पदक मिला जबकि अमेरिका के ही वाल्टर डिक्स को कांस्य पदक मिला।
पढ़ें: धरती के सबसे तेज धावक बने बोल्ट
200 मीटर की यह स्पर्धा जमैका के यूसैन बोल्ट ने 19.30 सेकंड के नए विश्व रिकार्ड के साथ जीती। इस स्पर्धा में मार्टिना अयोग्य करार दिए जाने वाले दूसरे एथलीट बन गए हैं। इससे पहले अमेरिका के वालेस स्पीयरमैन को भी अपनी लेन से बाहर दौड़ने के कारण अयोग्य करार दिया गया था।
तस्वीरें देखें-
बीजिंग में मिली भारत को खुशियां
बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’
ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स
बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें
बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए
| ads by google |
