22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  ओलंपिक - 2008  »  तोमर हारे, कुश्ती में भारतीय चुनौती खत्म
तोमर हारे, कुश्ती में भारतीय चुनौती खत्म
ads by google
21 अगस्त 2008
वार्ता

बीजिंग।
राजीव तोमर के बीजिंग ओलंपिक खेलों की फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में 120 किलोग्राम वर्ग के पहले दौर में अमेरिका के स्टीव मोको के हाथों आज एकतरफा शिकस्त के साथ ही भारत की कुश्ती स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई।

पढ़ें: पहलवान सुशील कुमार को ओलंपिक कांस्य पदक

राजीव अपने अमेरिकी प्रतिद्वंदी के दांवों में ऐसे उलझे कि वह एक भी अंक नहीं जुटा पाए, नतीजतन उन्हें 0-4 से पराजय झेलनी पड़ी।

बीजिंग ओलंपिक पर विशेष-

भारतीय पहलवान को अपने दांव में जकड़ने वाले मोको ने पहले दौर में एक अंक हासिल किया था। जबकि दूसरे दौर में उन्होंने तीन और अंक झटककर अपनी जीत पक्की कर ली।

देखें: बीजिंग में मिली भारत को खुशियां

राजीव के लिए हालांकि तब भी उम्मीदें पूरी तरह खत्म नहीं हुई थीं। क्योंकि उस वक्त उनके रेपचेज दौर के लिए अखाड़े में उतरने का संभावना थी मगर मोको के तीसरे दौर के मुकाबले में रूस के बख्तियार अखमेदोव के हाथों हार के बाद भारत की रही-सही उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

पढ़ें: भारत है पहलवानों का देश!

ऐसा इसलिए क्योंकि रेपचेज दौर तभी प्रभावी होता जब मोको फाइनल में पहुंच जाते।

पढ़ें: गुरू सतपाल को समर्पित है पदक- सुशील

राजीव मुकाबले की शुरुआत से ही दबाव में नजर आए जबकि मोको ने प्रारंभ से आक्रामक रुख अख्तियार किया। राजीव ने मोको के दांवों से बचने की कोशिश की मगर वह नाकाम रहे।

पढ़ें: सुशील कुमार को बधाइयों का तांता

अमेरिकी पहलवान ने राजीव की कमजोरी जल्द ही भांप ली और पहले दौर में उसने भारतीय प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर एक अंक झटक लिया।

दूसरे दौर में मोको पूरी तरह हावी रहे और राजीव पर एक बार शिकंजा कसने के बाद उन्हें कोई छूट नहीं दी। भारतीय पहलवान ने अमेरिकी प्रतिद्वंदी के चंगुल से आजाद होने के लिये संघर्ष किया मगर उनकी यह कोशिश कामयाब नहीं हुई। मोको ने इस दौर में तीन अंक हासिल करके यह एकतरफा मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पढ़ें: मीडिया पर भड़के कुश्ती गुरू जगमिन्दर

राजीव के प्रदर्शन से खासे निराश नजर आए भारतीय कोच पी. आर. सोंधी ने राजीव को कमजोर ढंग से खेलने के लिये फटकार भी लगाई।

सोंधी ने पत्रकारों से कहा, “राजीव ने आज कतई अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मैंने उससे आक्रमण करने के लिये कहा था मगर उसने रणनीति पर अमल नहीं किया।”

पढ़ें: मुझे गुरूदक्षिणा मिल गई- सतपाल

उन्होंने कहा कि मोको का भी रक्षण अच्छा नहीं था मगर राजीव ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश नहीं की।

तस्वीरें देखें-

बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’

ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स

बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें

बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - ओलंपिक - 2008
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.