22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  ओलंपिक - 2008  »  बोल्ट को विश्व रिकार्ड के साथ दोहरी सफलता
बोल्ट को विश्व रिकार्ड के साथ दोहरी सफलता
ads by google

21 अगस्त 2008
वार्ता

बीजिंग।
बीजिंग ओलंपिक के बर्ड्स नेस्ट स्टेडियम में मौजूद 91 हजार दर्शकों और दुनियाभर में एथलेटिक्स मुकाबले देख रहे करोड़ों लोगों को अपनी बिजली सी गति से थर्रा देने वाले जमैका के यूसैन बोल्ट ने कल 200 मीटर दौड़ विश्व रिकॉर्ड समय में जीतने के बाद कहा कि वह नम्बर वन हैं।

पढ़ें: धरती के सबसे तेज धावक बने बोल्ट

100 मीटर दौड़ विश्व रिकॉर्ड समय में जीतने के बाद अब 200 मीटर दौड़ भी विश्व रिकॉर्ड समय में जीतकर ‘फर्राटा डबल’ बनाने वाले बोल्ट ने टीवी कैमरों के सामने लगभग चीखते हुए कहा, “मैं हूं नम्बर वन।”

बीजिंग ओलंपिक पर विशेष-


बोल्ट ने कहा, “मैं जानता था कि यह ट्रैक बहुत तेज है। लेकिन मैं नहीं जानता था कि ऐसा कर पाना संभव है। मैं खुद भी बहुत अचंभित हूं।”

जमैका के बोल्ट ने 200 मीटर दौड़ में अमेरिका के माइकल जॉनसन को 1996 के अटलांटा ओलंपिक में बनाया 19.32 सेकंड का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बोल्ट ने यह दौड़ 19.30 सेकंड में पूरी की।

पढ़ें: शैली फ्रेजर सबसे तेज महिला धावक बनी

इस मुकाबले की बीबीसी टीवी पर कमेंट्री कर रहे जॉनसन ने बोल्ट को उनकी इस उपलब्धि के बाद ‘सुपरमैन टू’ करार दिया।

जॉनसन ने कहा, “मैंने उनकी शुरुआत देखी और जिसके बाद तो वह बस उड़ते ही चले गए।”

पढ़ें: चांदी के बने हैं बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक

बोल्ट ने कहा, “मैं लंबे समय से यह रिकॉर्ड बनाना चाहता था और मुझे खुशी है कि मैं सफल रहा।”

तस्वीरें देखें-

बीजिंग में मिली भारत को खुशियां

बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’

ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स

बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें

बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए   



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - ओलंपिक - 2008
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.