22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  ओलंपिक - 2008  »  मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक है- विजेंद्र कुमार
मेरा लक्ष्य स्वर्ण पदक है- विजेंद्र कुमार
ads by google
21 अगस्त 2008
वार्ता

बीजिंग।
बीजिंग ओलंपिक के मुक्केबाजी मुकाबलों के सेमीफाइनल में पहुंचकर नया इतिहास रचने वाले भारत के विजेंद्र कुमार ने कल कहा कि उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है।

पढ़ें: मुक्केबाज विजेन्द्र ने पदक पक्का किया

विजेंद्र ने 75 किग्रा के ‘मिडलवेट’ मुकाबले में इक्वाडोर के कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हराने के साथ ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और अपने लिए कांस्य पदक पक्का कर लिया।

देखें: बीजिंग में मिली भारत की खुशियां

भिवानी के इस 23 वर्षीय मुक्केबाज ने कहा, “मैं यहां स्वर्ण पदक जीतने आया हूं। यह तो महज शुरुआत है। मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तैयारी के साथ आया था। एथेंस ओलंपिक में मैं पहले दौर में हार गया था। इससे मुझे गहरा झटका लगा था। लेकिन इस बीजिंग ओलंपिक के लिए मैंने जमकर तैयारी की थी।”

बीजिंग ओलंपिक पर विशेष-

विजेंद्र ने कहा, “जितेंद्र और उससे पहले अखिल की हार से मुझ पर बहुत दबाव था। लेकिन मैं क्वार्टरफाइनल मुकाबले को जीतने के लिए दृढसंकल्प था। मैं पूरी रात सो नहीं पाया था। लेकिन अब मुझे पूरा विश्वास है कि मैं अगला मुकाबला भी जीत जाऊंगा।”

पढ़ें: विजेंद्र हरियाणा पुलिस में साहेब बने

भारतीय मुक्केबाज का सेमीफाइनल में क्यूबा के विश्व के नम्बर तीन मुक्केबाज एमीलियो बेयूक्स कोरिया से मुकाबला होगा।

पढ़ें: मुक्केबाजी में जितेंद्र कुमार हारे

विजेंद्र ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए विश्वास व्यक्त करते हुए कहा वह क्यूबाई मुक्केबाज के खिलाफ भी जीत हासिल करेंगे।


तस्वीरें देखें-

बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’

ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स

बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें

बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 3 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - ओलंपिक - 2008
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.