21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  खबरें  »  विजेंद्र हरियाणा पुलिस में साहब बने
विजेंद्र हरियाणा पुलिस में साहब बने
ads by google
21 अगस्त 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

चंडीगढ़।
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कल पूरे हरियाणवी रंग में दिखे। अपने सरकारी आवास पर विजेंद्र कुमार का मैच देख रहे हुड्डा ने हरियाणा के इस मुक्केबाज की जीत के साथ चिल्लाकर कहा, "ओए छोरे, विजेंद्र।"

पढ़ें: मुक्केबाज विजेन्द्र ने पदक पक्का किया

इसके बाद हुड्डा अपनी खुशी नहीं छुपा सके और मुक्केबाजी में भारत के खाते में पदक सुनिश्चित कराने वाले विजेंद्र के नाम 50 लाख रुपये का पुरस्कार और पुलिस उप-अधीक्षक की कुर्सी का ऐलान कर दिया।

देखें: बीजिंग में मिली भारत की खुशियां

हुड्डा ने कहा, "हम इन होनहार खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। साथ ही हम मुक्केबाजी जैसे खेल के विकास के लिए भी सारे संसाधन मुहैया कराएंगे। मुक्केबाजों को प्रोत्साहित करने के लिए हम सबसे पहले भिवानी में एक मुक्केबाजी अकादमी स्थापित करेंगे।"

बीजिंग ओलंपिक पर विशेष-

हुड्डा ने कहा कि भिवानी के तीन मुक्कबाजों ने अपने शानदार खेल की बदौलत प्रदेश का मान बढ़ाया है।

पढ़ें: मुक्केबाजी में जितेंद्र कुमार हारे

उन्होंने कहा, "यह अलग बात है कि अखिल और जितेंद्र हार गए। हार-जीत खेल का अंग है। विजेंद्र ने हम सबका मान रख लिया।"

तस्वीरें देखें-

बीजिंग में ‘बिकनी वॉलीबॉल’

ओलंपिक शहंशाह: माइकल फेल्प्स

बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें

बीजिंग ओलंपिक शुरु हुए

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Aug 23, 2008
बहुत बहुत बधाइयाँ. सुशील कुमार से सब को यहाँ भी ईमानदारी और लगान से काम करने की अपेक्षा है.
shweta delhi
Aug 21, 2008
??
Ashish S. Panday Varanasi
Aug 21, 2008
??
Ajay S. Panday Varanasi/Mumbai
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.