21 अगस्त 2008
वार्ता
दाम्बुला। श्रीलंका के तूफानी ओपनर सनथ जयसूर्या ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक 417 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड कल तोड़ दिया।
पढ़ें: जयसूर्या ने सचिन की बराबरी कीजयसूर्या अब 418 एकदिवसीय खेलने के साथ सचिन से आगे निकल गए हैं। उन्होंने श्रृंखला के पहले मैच में सचिन के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी और दूसरे मैच में उतरने के साथ ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत-श्रीलंका श्रृंखला पर विशेष- जयसूर्या के लिए यह थोड़ा दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला मैच उनकी टीम ने आठ विकेट से जीता था लेकिन विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाला मैच उनकी टीम तीन विकेट से हार गई। इस हार के बाद पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 की बराबरी पर आ गई है। जयसूर्या विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले मैच में 13 रन बनाकर आउट हुए।
पढ़ें: भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया39 वर्षीय जयसूर्या ने अपना एकदिवसीय कैरियर 1989 में मेलबोर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू किया था। 35 वर्षीय सचिन ने भी अपना एकदिवसीय कैरियर 1989 में ही पाकिस्तान के खिलाफ गुजरांवाला में शुरू किया था।
पढ़ें: जयसूर्या शतकों में ‘नम्बर दो’ बनेसचिन टेस्ट श्रृंखला के आखिरी टेस्ट के दौरान लगी कोहनी की चोट के कारण एकदिवसीय श्रृंखला से हट गये वरना यह रिकार्ड उन्हीं के नाम बना रहता।
पढ़ें: जयसूर्या का जलवा- वनडे में लगाए 250 छक्के सचिन और जयसूर्या एकमात्र ऐसे दो खिलाड़ी है जिन्होंने 400 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेले हैं। तीसरे नम्बर पर पाकिस्तान के इंजमाम उल हक (378 मैच) आते हैं जो खेल से संन्यास ले चुके हैं।