19 अगस्त 2008
वार्ता
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता चंडीगढ़ के स्टार निशानेबाज अभिनव बिंद्रा को कल देर शाम यहां एक समारोह में सम्मानित किया।
पढ़ें: “खेल में ग्लैमर नहीं, कठिन मेहनत जरुरी” सम्मान समारोह स्थानीय होटल ताज में आयोजित किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने बिंद्रा को देश के लिए पहली बार व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने के लिए जैसे ही ईनाम के तौर पर एक करोड़ रुपए की राशि का चैक और प्रतीक चिन्ह भेंट किया तो होटल का पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गूंज उठा।
पढ़ें: अभिनव बिंद्रा की राइफल से छेड़छाड़ हुई इस मौके पर राज्य के खेलमंत्री गुलजार सिंह राणिके सहित कई मंत्री उपस्थित थे। साथ ही खेल विभाग के निदेशक परगट सिंह, उड़न सिख मिल्खा सिंह, अभिनव के पिता ए.एस. बिंद्रा और माता बबली बिंद्रा तथा परिवार के अन्य सदस्य, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और शहर की अनेक हस्तियां उपस्थित थीं।
पढ़ें: ‘मेरा लाडला देश का सबसे योग्य कुंवारा है’ उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने अभिनव बिंद्रा के बीजिंग ओलंपिक की 10 मीटर एयर रायफल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर उसे एक करोड़ रुपए का नकद ईनाम देने की घोषणा की थी।
पढ़ें: क्या है 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा ? तस्वीरें देखें-
बीजिंग से आई बिंद्रा की तस्वीरें