22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  क्रिकेट  »  गेंदबाजों को है जीत का श्रेय- जयवर्द्धने
गेंदबाजों को है जीत का श्रेय- जयवर्द्धने
ads by google
19 अगस्त 2008
वार्ता

दाम्बुला।
श्रीलंका के कप्तान महेला जयवर्द्धने ने भारत के खिलाफ कल यहां पहले एकदिवसीय क्रिकेट मैच में मिली आठ विकेट की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को दिया है।

पढ़ें: श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराया

जयवर्द्धने ने मैच की समाप्ति के बाद संवाददाताओं से कहा कि भारत के विशुद्ध बल्लेबाजों के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी से ही उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त हुआ।
उन्होंने कहा, “अपनी ताकत के हिसाब से खेलना और एक अच्छी टीम के खिलाफ कड़ी मेहनत हमारी जीत का आधार है।”

भारत-श्रीलंका श्रृंखला पर विशेष-

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा कि पारी के बीच में भारतीय बल्लेबाज अजंता मेंडिस के खिलाफ किसी तरह का जोखिम लेने से बचना चाह रहे थे। लिहाजा उन्होंने इस रहस्यमयी स्पिनर को कुछ देर के लिए आक्रमण से बाहर हटा लिया था।

पढ़ें: पिच और मेंडिस को समझने में गलती हुई- धोनी

खुद के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर जयवर्द्धने ने कहा कि वह दो विकेट जल्दी गिरने के बाद नई गेंद की चमक फीकी होने का इंतजार कर रहे थे।

पढ़ें: जयसूर्या ने सचिन की बराबरी की

उन्होंने कहा, “उस समय बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। लेकिन मैंने गेंद की चमक फीकी पड़ने का इंतजार किया ताकि बाद में आसानी से रन बनाये जा सकें।”

पढ़ें: सचिन की कमी खल सकती है- धोनी

जयवर्द्धने अपने इस प्रयास में सफल रहे और नाबाद 61 रन बनाकर अपनी टीम को पांच एकदिवसीय मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 की बढ़त दिला दी।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - क्रिकेट
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.