21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
खेल जगत  »  खबरें  »  “खेल में ग्लैमर नहीं, कठिन मेहनत जरुरी”
“खेल में ग्लैमर नहीं, कठिन मेहनत जरुरी”
ads by google
15 अगस्त 2008
वार्ता
 
नई दिल्ली।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले युवा निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की सराहना करते हुए कल कहा कि खेल ‘ग्लैमर’ की चीज नहीं, बल्कि इसमें कठिन परिश्रम की जरुरत होती है।

ओलंपिक खेलों में देश के लिए व्यक्तिगत स्पर्द्धा का पहला स्वर्ण जीतने वाले भारत के “गोल्डन ब्वॉय” अभिनव से मिलने के बाद अंसारी ने यह बात कही।

उन्होंने बिंद्रा को बधाई देते हुए कहा कि बीजिंग में मिली इस कामयाबी से वे बेहद गौर्वान्वित हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारतीय खिलाड़ी ओलंपिक में और पदक जीतेंगे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बिंद्रा की कामयाबी से यह साबित हो गया है कि परिवार और सरकार का सहयोग तथा देश के लिए कर गुजरने का जज्बा साथ हो, तो सफलता कदम चूमती है। हालांकि अंसारी ने कहा कि इतनी बड़ी आबादी वाले देश के लिए एक स्वर्ण पदक काफी नहीं है।

इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री एमएस. गिल और अभिनव बिंद्रा के माता-पिता भी मौजूद थे।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Aug 16, 2008
अभिनव हमारे देश के लेय एक गरब़ ओर शान की बात है. पर एससी तकनीक ओर सेखनी की लेई हम लोक कहा सी पैसा लाए गी कुम से कुम अभिनव को सेखनी के लएयाए 10 क्रोर्ड रूपी आ तो ख़र्च हुआ होगा. अगर सरकार हम जैसी ग़ारेबो की तरफ़ तोड़ा सा भी देयान दे तो हर घर से एक अभिनव पेड़ा हो सकता है. ओर देश का नाम रोशण कर सकता है. जै हिंद. जै भारत.
sanjay yadav ludhiana
सम्बंधित ख़बरे - खबरें
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.