| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
13 नवंबर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
रांची। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अब तक लाठीचार्ज, पानी की बौछार व आंसू गैस का सहारा लिया जाता रहा है लेकिन अब झारखंड पुलिस इसके लिए कुत्तों का इस्तेमाल करेगी।
कुत्ते करेंगे पाक सीमा पर निगरानी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने विशेष प्रजाति के कुत्तों को प्रशिक्षित किया है।
बुधवार को प्रशिक्षित कुत्तों के दस्ते का एक शो भी प्रदर्शित किया गया। इस दस्ते में 33 कुत्ते हैं, जिनमें आठ जर्मन शेपर्ड और 10 लेब्राडोर प्रजाति के हैं। इनका जिम्मा पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपा गया है।
एक कुत्ता जो करता है योग
एक पुलिस अधिकारी ने ‘आईएएनएस’ को बताया कि कुत्तों को भीड़ से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया है, क्योंकि कई बार भीड़ पर लाठीचार्ज करने और पानी की बौछार छोड़ने के बावजूद वह नियंत्रित नहीं होती। ऐसी स्थिति में कुत्तों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन कुत्तों को ग्वालियर में प्रशिक्षित किया गया है।
कुत्ते ने रक्तदान कर साथी को बचाया!
जोश 18 में और है-
क्रिकेट: भारत-इंग्लैंड श्रृंखला विशेष
मूवी मसाला: इस हफ्ते की फिल्मों की समीक्षा
कारोबार: बाजारों में उठापटक
| ads by google |
