06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पाकिस्तान  »  भारत-पाक बातचीत 25 नवम्बर को
भारत-पाक बातचीत 25 नवम्बर को
ads by google

12 नवम्बर 2008
वार्ता

इस्लामाबाद।
भारत और पाकिस्तान के बीच 25 नवम्बर को यहां आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के मुद्दे पर गृहसचिव स्तर की बातचीत होगी।

दैनिक अखबार ‘द न्यूज’ ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से कहा है कि बैठक के दौरान 1974 से लागू वीजा प्रणाली को उदार बनाने पर भी चर्चा की जाएगी।

अखबार ने लिखा है कि पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह बैठक की तारीख का प्रस्ताव भारत को भेजा था जिसे हरी झंडी दिखा दी गई है।

इस बारे में औपचारिक घोषणा शीघ्र ही किए जाने की संभावना है।

सुरक्षा कारणों से भारत का पाक दौरा अधर में


दोनों देशों के गृहसचिवों की 25 नवम्बर को होने वाली बातचीत के बाद 26 और 27 नवम्बर को इस्लामाबाद में ही दक्षेस देशों के गृह सचिवों और गृह मंत्रियों की बैठक होगी।

अखबार के अनुसार 25 नवम्बर को होने वाली बैठक में दोनों पक्ष समग्र वार्ता प्रक्रिया में शामिल आठ मुद्दों में से आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी के मुद्दे पर मुख्य रुप से चर्चा करेंगे।

समग्र वार्ता प्रक्रिया के पांचवें दौर के तहत दोनों देशों के बीच गृह सचिव स्तर पर की यह पहली वार्ता है।

पाक ने भारतीय नौसेना पर आरोप लगाया

बैठक में जेलों में बंद आम नागरिकों के आदान-प्रदान, वीजा प्रणाली, मानव तस्करी और जाली मुद्रा के मामलों पर भी बातचीत होगी।

दोनों देशों के गृह सचिवों के बीच पिछली बैठक जुलाई 2007 में नई दिल्ली में हुई थी।

इस्लामाबाद और नई दिल्ली स्थित राजनयिक सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि आगामी बैठक में लगभग सभी मुद्दों पर प्रगति होने की संभावना है।

वर्ष 2004 में शुरु हुई समग्र वार्ता प्रक्रिया भारत-पाकिस्तान के बीच जारी शांति वार्ता का अहम हिस्सा है।

कश्मीर पर पाक के बयान की निंदा 

 

जोश 18 में और है-

सेहत की बात

राशिफल

वीडियो गैलरी 



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - पाकिस्तान
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.