| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
11 नवंबर 2008
रॉयटर्स
काबुल। अफगानिस्तान में हत्या, बलात्कार और अपहरण जैसे संगीन अपराधों के आरोप में मौत की सजा प्राप्त करीब सौ लोगों को अब राष्ट्रपति हामिद करजई के फैसले का इंतजार है।
अफगानी राष्ट्रपति के अंतिम फैसले के बाद इन आरोपियों को फांसी दे दी जाएगी।
शनिवार के बाद से अफगानिस्तान में पांच लोगों को फांसी दी भी जा चुकी है।
अफगानिस्तान के सुप्रीम कोर्ट के एक न्यायाधीश ने बताया कि इन लोगों को फांसी देने के फैसले पर राष्ट्रपति की मुहर लगनी बाकी है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान वर्ष 2001 के बाद हत्या, बलात्कार और अपहरण की घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई थी। इस इस्लामी देश में इन अपराधों में दोषी पाए जाने पर फांसी देने का प्रावधान है।
जोश 18 में और है-
दादा की विदाई, देखें तस्वीरें
शेयरबाजार गिरे
राशिफल
| ads by google |
