22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  ‘नकद के बदले न्याय’ कांड का खुलासा
इस मामले को लेकर वकीलों में भारी असंतोष।
‘नकद के बदले न्याय’ कांड का खुलासा
ads by google
21 अगस्त 2008
सीएनएन-आईबीएन
ज्योति कमल

चंडीगढ़।
पंजाब में न्यायापालिका से जुड़े अब तक के सबसे बड़े घोटाले ‘नकद के बदले न्याय’ का पर्दाफाश हुआ है। इस रिश्वतकांड में एक वरिष्ठ वकील के अलावा तीन अतिरिक्त लोग शामिल है, जिन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि इनसे पूछताछ के बाद कुछ बड़े और प्रतिष्ठित नामों का खुलासा होगा।

पिछले हफ्ते ही उजागर होने वाले इस ‘नकद के बदले न्याय’ रिश्वतकांड मामले में पुलिस ने प्रतिष्ठित वकील संजीव बंसल को गिरफ्तार किया है। पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अतिरिक्त आम सचिव संजीव बंसल ने उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायधीश निर्मलजीत कौर के घर पर 15 लाख रुपए भिजवाए थे।

बीएमडब्ल्यू कांड: दो वकील पक्षपात के दोषी

आरोपी संजीव बंसल के सहायक प्रकाश को ये भारी रकम पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, और उसके पुलिस के हाथ लगते ही इस रिश्वतकांड का खुलासा हुआ।

चंडीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मधुर वर्मा ने बताया कि, “हमने भ्रष्टाचार निरोधक कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी के तहत मामला दर्ज किया और छानबीन जारी है।”

अब इस मामले में आरोपी संजीव बंसल का कहना है कि उनका सहायक ये रकम एक तय सौदे के लिए किसी व्यक्ति के घर जा रहा था, लेकिन वो गलत पते पर पहुंच गया। इस बीच, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने अपना विरोध जताते हुए संजीव बंसल को उनके पद से निलम्बित कर दिया है।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.