22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पड़ोस  »  हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान को पदक ने दी खुशी
हिंसाग्रस्त अफगानिस्तान को पदक ने दी खुशी
ads by google
21 अगस्त 2008
रॉयटर्स
 
काबुल।
तालिबान के बाद अमेरिकी सेना के हमलों से त्रस्त अफगानिस्तान के लिए बीजिंग ओलम्पिक खेलों में उसका पहला पदक खुशियों की सौगात लेकर आया है।

“पत्थर से पानी निकालने” जैसा पदक जीतने का यह काम अफगानी रोहुल्ला निकपई ने किया जिन्होंने ताइक्वांडो स्पर्द्धा के 58 किलोग्राम वर्ग में बुधवार को कांस्य जीतकर इस ओलम्पिक में अपने मुल्क को पहला तमगा दिलाया।

रोहुल्ला की इस उपलब्धि से अफगानिस्तान का हर खास-ओ-आम आदमी बेहद खुश है। राष्ट्रपति हामिद करजई ने खेलों के महामंच पर देश का नाम रोशन करने वाले रोहुल्ला को इनाम से नवाजने की घोषणा की है। करजई ने रोहुल्ला को स्वदेश लौटने पर मुलाकात के लिये भी आमंत्रित किया है।

हालांकि ज्यादातर अफगानी नागरिक कांस्य पदक के लिये रोहुल्ला की विश्व फ्लाइवेट चैम्पियन स्पेन के जुआन एन्टोनियो रामोस पर जीत का प्रसारण नहीं देख सके मगर बाद में इस मुकाबले की रिकॉर्डिंग अफगानिस्तान के स्थानीय स्टेशनों से बार-बार प्रसारित की गई।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - पड़ोस
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.