21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  मसाला मिक्स  »  विजेताओं के नाम से साइट नहीं बनाएं: चीन
विजेताओं के नाम से साइट नहीं बनाएं: चीन
ads by google
21 अगस्त 2008
वार्ता

बीजिंग।
बीजिंग ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चीनी एथलीट “आदर्श” के रूप में उभरे हैं और सरकार ने उनके नाम पर इंटरनेट वेबसाइट बनाने पर पाबंदी लगा दी है।

चीन के इंटरनेट नेटवर्क इन्फॉर्मेशन सेंटर (सीएनएनआईसी) के मुताबिक खेलों की दुनिया में एक मुकाम हासिल कर चुके लोगों का नाम गलत ढंग से भुनाने से रोकने के लिये यह कदम उठाया गया है। अब सिर्फ सम्बन्धित एथलीट ही अपने नाम से वेबसाइट बना सकेंगे।

इसके अलावा यह कदम एथेंस ओलम्पिक में स्वर्ण जीतने वाले चीन के एथलीटों से पूछे बगैर उनके नाम से वेबसाइट शुरू करने के कारण उपजे विवाद की पुनरावृत्ति नहीं होने देने की कोशिश भी है।

चीनी सरकार ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे बीजिंग ओलम्पिक में चीन के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से वेबसाइट बनाने के सभी आवेदनों को खारिज कर दें।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - मसाला मिक्स
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.