21 अगस्त 2008
वार्ता
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में प्रशासन ने आज दिन के समय कर्फ्यू में ढील दी है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुबह पांच बजे से रात्रि आठ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है।
सूत्रों के अनुसार स्थिति सामान्य रही तो इसे रात्रि दस बजे तक बढ़ाया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार ऊधमपुर और सांबा जिलों में दिन का कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया है।
जम्मू के विभिन्न इलाकों में कल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा 60 अन्य घायल हो गए थे।
जोश 18 में और है-फोटो गैलरी: ताजातरीन तकनीकों की बौछार! वीडियो: समीरा को नींद में चलने की बीमारी खबरें: पाक की नाक के नीचे होगा युद्धाभ्यास