| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
21 अगस्त 2008
वार्ता
श्रीनगर। श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा आज फिर शुरू हो गई।
आज रवाना हुई बस में 64 यात्री सवार थे।
अमरनाथ जमीन मुद्दे और ‘मुजफ्फराबाद चलो आन्दोलन’ के चलते यह बस सेवा 14 अगस्त को निलंबित कर दी गई थी।
अलग नहीं है कश्मीरः फारुक अब्दुल्ला
हालांकि सीमा पार से आने वाले यात्रियों की सही संख्या का पता नहीं चल सका है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि मुजफ्फराबाद जाने वाली चार बसें यहां एक अज्ञात स्थान से कमान पोस्ट के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुईं।
बारामूला से प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार 1947 के विभाजन के बाद पहली बार अपने परिजनों से मिलनें के लिए यहां से तीन कश्मीरी सीमा पार गए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से यहां आए 61 यात्री अपने वतन के लिए रवाना हो गए हैं।
कश्मीर में जनजीवन पटरी पर लौटा
जोश 18 में और है-
बीजिंग ओलंपिक: बोल्ट को विश्व रिकार्ड के साथ दोहरी सफलता
मूवी मसाला: मल्लिका को दिखा मधुबाला का भूत
कारोबार: शेयर बाजार काफी गिरावट में
| ads by google |
