21 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  देश  »  पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
पाक ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन
ads by google
21 अगस्त 2008
सीएनएन-आईबीएन

जम्मू-कश्मीर।
इस वर्ष संघर्षविराम लागू रहने के बावजूद भी पाकिस्तान की तरफ से लगातार अतिक्रमण जारी है। इस वर्ष अब तक कुल मिलाकर पाकिस्तानी सेना 26 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुकी है।

पाकिस्तानी ने आज सुबह एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में छह मोर्टार गोले दागे। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के झांगगढ़ इलाके में पाकिस्तानी सेना ने लगभग 45 मिनट तक थोड़े अंतर पर मोर्टार गोले दागे।

पाकिस्तानी सेना द्वारा फिर गोलीबारी

इस दौरान अभ्यास कर रही भारतीय सेना ने नियंत्रण रखते हुए इस गोलीबारी का जवाब नहीं दिया। इस गोलीबारी के दौरान इलाके से जानो-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान 2003 में जम्मू-कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के लिए सहमत हुए थे। इन दिनों राज्य में अलगावावादी नेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच पाकिस्तानी सेना ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के आस-पास अक्सर हमले करने की कोशिश की है।

इससे पहले 30जुलाई को संघर्ष विराम की सहमति के बावजूद पाकिस्तानी सैनिकों ने कुपवाड़ा जिले के नौगांव क्षेत्र में स्थित एक भारतीय सीमा चौकी पर हमला कर दिया था। पाकिस्तानी सेना ने सीमा पार से पुन: नौगांव क्षेत्र के ईगल पोस्ट पर10 से 12 पाकिस्तानी सैनिकों के एक दल ने गोलीबारी करते नियंत्रण रेखा पार करके इस तरफ प्रवेश किया था।

इस गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया था।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
21 नवम्बर 2008
Aug 21, 2008
वाह, चौधरी जी क्या क़मेंट मारा है ..............
NAAG AHMEDAVAD
Aug 21, 2008
हर चीज़ अपने अंत से पहले कुछ अपेक्षा से ज़्यादा गतिशील हो जाती है ये भी इसी का उदाहरण है......... जय हिंद जय भारत
JK chaudhary dehradon
सम्बंधित ख़बरे - देश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.