22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  पाकिस्तान  »  शरीफ ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी
शरीफ ने गठबंधन छोड़ने की धमकी दी
ads by google
21 अगस्त 2008
रॉयटर्स


सिंगापुर।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) यानी पीएमएल (एन) के अध्यक्ष नवाज शरीफ ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस्तीफा देने के बावजूद, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) द्वारा बर्खास्त जजों की बहाली की दिशा में कोई पहल न करने के मुद्दे पर सत्तारूढ गठबंधन से नाता तोड़ने की धमकी दे दी है।

पाकिस्तानी संचार माध्य्मों में आज प्रकाशित रिपोर्टों में श्री शरीफ ने कहा “जजों की बर्खास्तगी ने पाकिस्तान की चूलें हिला कर रख दी थी इसलिये इनकी बहाली निहायत जरूरी है। सरकार गिराने का हमारा कोई इरादा नहीं है लेकिन अब हमारे पास विपक्ष में बैठने के अलावा दूसरा कोई रास्ता भी नहीं है।”

जानकारों का मानना है कि बर्खास्त जजों की बहाली के बाद पीपीपी के सहअध्यक्ष आसिफ अली जरदारी को खतरा है कि कहीं बहाल किये गये जज भ्रष्टाचार के मामलों में उन्हें बरी किये जाने के फैसले रद्द न कर दें।

श्री शरीफ ने कहा कि श्री जरदारी ने उन्हें श्री मुशर्रफ के हटने के 24 घंटे के भीतर जजों की बहाली करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ इसलिये अब उनकी पार्टी के पास विपक्ष में बैठने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचता है।

इस बीच सियासी जानकारों का मानना है कि अगर सत्तारूढ गठबंधन से पीएमएल के अलग होने पर भी पीपीपी संसद में समर्थन जुटाने में कामयाब रहेगी, तो उसकी सरकार भी चलती रहेगी।

हालांकि श्री शरीफ अब नयी परिस्थितियों में चुनाव कराने की फिराक में हैं क्योंकि श्री मुशर्रफ की बर्खास्तगी और जजों की बहाली के मामले में उनके सख्त रवैये के कारण जनता के बीच उनकी लापेकप्रियता में बेतहाशा बढोतरी हुयी है।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 0 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
सम्बंधित ख़बरे - पाकिस्तान
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.