ख़बरें »
विदेश »
मैड्रिड यात्री विमान दुर्घटना: 153 यात्री मृत
|
|
मैड्रिड यात्री विमान दुर्घटना: 153 यात्री मृत
|
21 अगस्त 2008
रॉयटर्स
मेड्रिड। स्पेन की राजधानी मेड्रिड के हवाई अड्डे पर कल “स्पेन एयर” के एक यात्री विमान के उडान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 153 यात्री मारे गये । पिछले 20 वर्षों में स्पेन के हवाई इतिहास में हुई यह सबसे बड़ी दुर्घटना है।
स्पेन के विकास मामलों के मंत्री मैगडेलना अल्वारेज के अनुसार विमान में करीब 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इस दुर्घटना में 19 लोग बच गए हैं ।
आपात सेवा विभाग के प्रमुख एरविगियो कोरेल ने कहा कि कैनेरी द्वीप स्थित लास पालमास जा रहे विमान ने स्थानीय समयानुसार अपराह्न पौने तीन बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर लगभग पौन बजे) उडान भरी । उडान भरते ही विमान में आग लग गई और एक भीषण विस्फोट के बाद विमान के परखच्चे उड गए।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं । इस दुर्घटना में बचे लोगों को तत्काल दुर्घटनास्थल से हटाया गया ताकि उन्हें वहां उठ रही आग की लपटों से बचाया जा सके ।
श्री कोरेल ने बताया कि प्रारंभिक रूप से दुर्घटना का कारण उडान भरने में कुछ खामी के कारण यह दुर्घटना हुई । हालांकि स्पेन मीडिया के अनुसार आग विमान के बांए इंजन में गडबडी के कारण लगी।
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय 21 नवम्बर 2008
Aug 21, 2008
क्रिकेट के सभी खिलाड़ी अब सिर्फ़ अपने और पैसे के लिए खेलते हैं. देश के लिए नहीं. मेरे विचार से खिलाड़ियों को तभी पैसे मिलने चाहिए जब वो अच्छा प्रदर्शन करे.
rakesh kumar choudhary new delhi