22 नवम्बर 2008
बड़ी खबरें:
ख़बरें  »  विदेश  »  मंगल पर पानी खोजा गया
मंगल पर पानी खोजा गया
ads by google
01 अगस्त 2008
रॉयटर्स  
 
लॉस एंजिल्स।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उनके पास मंगल ग्रह पर जल होने के पुख्ता सबूत हैं। अंतरिक्ष यान ‘फीनिक्स मार्स लेंडर’ को गत जून में ग्रह पर मिली बर्फ के परीक्षणों के बाद यह बात सामने आई है।

फीनिक्स पर लगी ऊष्मा एवं गैस विश्लेषक प्रणाली के प्रमुख तथा एरिजोना विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक विलियम बायंटन ने को कहा, “मंगल पर पानी है। हमें ग्रह पर इस बर्फीले पानी के प्रमाण पहले भी मिले हैं लेकिन पहली बार मंगल के जल का स्पर्श और परीक्षण किया गया है”।

इसके साथ ही नासा ने मंगल पर फीनिक्स के अभियान को पांच सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।

नासा का कहना है कि अब फीनिक्स मंगल पर जल की खोज से आगे जाकर इस बात का पता लगाएगा कि क्या इस लाल ग्रह पर कभी जीवन था।

बायंटन ने कहा कि फीनिक्स की यांत्रिक भुजा ने बुधवार को मंगल की सतह से उठाए गए मिट्टी के नमूने को एक ऐसे यंत्र पर रखा, जो जल की वाष्पित बूंदों की पहचान करता है। इस प्रयोग का परिणाम सकारात्मक रहा है।


ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
22 नवम्बर 2008
Aug 04, 2008
इस ख़बर से काम से काम उन ग़रीबों का फ़ायदा होगा जो चेन की साँस ले सकेंगे क्योंकि आमिर ही सबसे ज़्यादा शोषण करते हैं और वो मंगल पर चले जाएँगे औ यहाँ पृथ्वी का बोझ भी काम हो जाएगा
MUKESH SINGH GAUR GWALIOR
Aug 01, 2008
एक न्यूज़-मंगल पर मानव की खोज; दुनिया वाले भी अजीब है, जो मानव इस ज़मीन पर कीड़े-मकोड़े की तरह जीवन-यापन कर रहे है, और उनको एक वक्त की रोटी नहीं मिल रही है...मंगल वाले मानव को लाकर क्या खिलाएंगे...मानव जागो... .
BJOSHI KOLASAR(BIKANER)
सम्बंधित ख़बरे - विदेश
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
कौड़ियों के दाम बिक रहा है आलू
ज्यादा पैदावार की सजा किसानों को मिल रही है।
पूर्व सांसद के घर से संदिग्ध सामान मिला
पूर्व राज्यसभा सांसद दिवंगत सुमित्रा महाजन के घर से बेहद संदिग्ध चीजें बरामद।
हवाई टिकट कुछ सस्ती होगी
ट्रैवल एजेंट ‘ट्रांजेक्शन’ शुल्क नहीं वसूलेंगे।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.