| बड़ी खबरें: |
| ads by google |
21 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के प्रशंसकों के लिए सरहद कोई मायने नहीं रखती। शायद इसी कारण 15 वर्षीय पाकिस्तानी किशोर नासिर सुल्तान उनसे मिलने अवैध तरीके से सीमा पार कर भारत चला आया था, लेकिन वह जेल की सलाखों के पीछे जा पहुंचा।
शुक्रवार को उसे रिहा किया जा रहा है।
अमृतसर के पुलिस उपायुक्त केएस. पन्नू ने ‘आईएएनएस’ को बताया, “नासिर को शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे रिहा किया जाएगा। हम उसे पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप देंगे”।
चिड़ियों और फुटबॉल प्रशंसकों में समानता!
नासिर को सितम्बर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से गिरफ्तार किया था। नासिर ने बताया था कि वह शाहरुख से मिलने और एक रिएलिटी शो में हिस्सा लेने भारत आया था।
नासिर को देश में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने के अपराध में विदेशी कानून और पासपोर्ट कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उसे पंजाब के फरीदकोट शहर स्थित बाल जेल में रखा गया था।
शाहरुख ने किया ‘हौले-हौले प्यार...’
जोश 18 में और है-
भारत-इंग्लैंड श्रृंखला विशेष
विधानसभा चुनाव 2008
फोटो गैलरी
| ads by google |
