21 नवम्बर 2008
रॉयटर्स
लंदन। अमेरिकी पॉप स्टार
मडोना और उनके पति गाय रिची आज लंदन में एक दूसरे से तलाक की औपचारिकता पूरी कर अलग हो जाएंगे।
लंदन हाईकोर्ट के परिवार प्रभाग में कल दोनों के तलाक के मामले को कल सूचीबद्ध किया गया था। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के एक जज आज करेंगे। हालांकि प्रख्यात लोग ऐसे मामलों की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं रहते लेकिन मडोना और उनके पति रिची दोनों इस दौरान उपस्थित होंगे।
पढ़ें: पति से तलाक नहीं लेंगी मडोना 50 वर्षीय
मडोना और 40 वर्षीय रिची ने पिछले महीने घोषणा की थी कि दोनों ने आठ वर्ष पुराने अपने रिश्ते को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। दोनों के नाम पर संयुक्त रूप से करीब 52 करोड़ 50 लाख डॉलर की सम्पत्ति है।
दोनों का रोक्को नाम का एक पुत्र है जिसकी उम्र वर्ष 2000 में उनके विवाह के समय कई महीने की थी। इसके अलावा मडोना ने वर्ष 2006 में एक बच्चे को गोद लिया था।
पढ़ें: बहुत आगे जाएंगी पॉप स्टार मडोना उल्लेखनीय है कि मडोना लुईस वेरोनिका का जन्म मिशीगन में 16 अगस्त 1958 को हुआ था। उनका नाम अब तक के सबसे सफल गायकों में शुमार होता है।