21 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
कुआलालंपुर। बॉलीवुड अभिनेता
शाहरुख खान मलेशिया के प्रमुख सम्मानों में एक ‘दातुक’ को अपने व्यस्त कार्यक्रमों के चलते ग्रहण नहीं कर पाएंगे। यह प्रतिष्ठित सम्मान आगामी 29 नवंबर को दिया जाना है।
वेबसाइट ‘स्टार ऑनलाइन’ के अनुसार शाहरुख को ‘दातुक’ से सम्मानित करने के लिए वैकल्पिक तिथि को लेकर विचार किया जा रहा है।
पढ़ें: शाहरुख खान का नया रूप उल्लेखनीय है कि मलेशिया के मल्लका प्रांत ने शाहरुख को ‘दातुक’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी। प्रांत के मुख्यमंत्री मोहम्मद अली रुस्तम ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि तय तिथि पर शाहरुख सम्मान ग्रहण नहीं कर पाएंगे। हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की।
मोहम्मद अली रुस्तम ने संवाददाताओं से कहा कि, “मुझे जानकारी मिली है कि कार्यक्रम को स्थगित किया गया है लेकिन इस संबंध में प्रांतीय सचिव विशेष जानकारी देंगे।”
शाहरुख मलेशिया में काफी लोकप्रिय हैं और यहां उनके ढेर सारे प्रशंसक हैं।
पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं को शाहरुख पसंद