07 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  लोग  »  अजय देवगन की मां का रोल नहीं करेंगी रवीना
अजय देवगन की मां का रोल नहीं करेंगी रवीना
ads by google
20 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सुभाष के. झा

मुम्बई।
बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने प्रकाश झा की  फिल्म ‘राजनीति’  में अजय देवगन की मां की भूमिका निभाने से इंकार कर दिया है।

रवीना ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि, “मैं उस अभिनेता की मां की भूमिका नहीं निभा सकती है जो कई फिल्मों में मेरा नायक रहा हो। फिल्म छोड़ने का इससे भी बड़ा कारण यह था कि इसके  लिए मुझे लगातार दो महीने मुंबई से बाहर रहना था। मेरे दोनों बच्चे अभी छोटे हैं और  मैं उन्हें लंबे समय के लिए नहीं छोड़ सकती।”

पढ़ें: अमिताभ पर रवीना का पलटवार

दरअसल, फिल्म ‘राजनीति’ में रवीना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रभावित एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की भूमिका  निभानी थी। इससे पहले वे फिल्म ‘सत्ता’ में महिला राजनीतिज्ञ की भूमिका निभा चुकी हैं।

पढ़ें:
  रियलिटी शो ‘चक दे बच्‍चे’ में पंगा

अभिनेत्री रवीना टंडन आखिरी बार सन 2006  में आई फिल्म ‘सैंडविच’ में दिखाई दी थीं। 

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 1 वोट मिले
पाठकों की राय
07 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - लोग
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
शेयर बाजार में उतारचढ़ाव
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी।
कच्चे तेल में हल्की मुनाफावसूली
कच्चे तेल के भाव 49 डॉलर से नीचे।
एशियाई बाजारों में तेजी जारी
लगभग सभी बड़े बाजारों में बढ़त का रुख आज भी जारी है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.