19 नवम्बर 2008
indiafm.com
तरण आदर्श
मुम्बई। अगर आपने हाल ही में इमरान खान को देखा हो तो शायद ही उन्हें कोई पहचान पाएगा। लम्बे, बिखरे बाल और वजन घटाने में जुटे इमरान खान अपनी आगामी फिल्म ‘देल्ही बेली’ की तैयारियों में जुटे हैं।
इमरान के अनुसार, “यह फिल्म के किरदार की मांग है। मैं दिन में सिर्फ एक बार खाता हूं। आमिर मामू ने मुझे एक जैसी दिनचर्या लागू करने के लिए कहा है। वह अपने काम को लेकर बेहद गंभीर है।”
पढ़ें: मैं बहुत नर्वस हूं- इमरान खान ‘देल्ही बेली’ पर रोशनी डालते हुए इमरान कहते हैं कि, “यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों को लुभाएगी। उन्होंने (आमिर) इस फिल्म को बनाने से पहले इस विषय पर काफी शोध किया है, और उन्हें पता है कि इस दर्शकों के आगे कैसे परोसना है।”
हालांकि, ‘देल्ही बेली’ की शूटिंग खत्म होते ही इमरान को फिल्म ‘लक’ के लिए अपना वजन बढ़ाना होगा, जिसके लिए उन्होंने फिल्म ‘जाने तू या जाने ना’ से पहले ही अनुंबध किया था।
पढ़ें: आमिर रास्ता नहीं दिखातेः इमरान खान इमरान खान के पास ‘देल्ही बेली’ और ‘लक’ के बाद फिलहाल तो कोई फिल्म नहीं है। वैसे इसके बाद किसी दूसरी फिल्म में अभिनय करने से पहले इमरान कुछ महीने आराम करना चाहते हैं।