06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  नयी फिल्म  »  दीपा की ‘कामागाटा मारु’ में नया चेहरा
दीपा की ‘कामागाटा मारु’ में नया चेहरा
ads by google
14 नवम्‍बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

टोरंटो।
चर्चित फिल्म निर्देशक दीपा मेहता ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'कामागाटा मारु' के लिए एक नए कलाकार विनय विरमानी को चुना है।

पढ़ें:- दीपा मेहता तेहरान पर फिल्‍म बनाएंगी

विरमानी ने न्यूयार्क स्थित ली स्ट्रास्बर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय का प्रशिक्षण लिया है। मेहता ने अपने एक वक्तव्य में कहा, "फिल्म में विरमानी एक भोले-भाले उत्साही और आशा से भरपूर युवक मेवा सिंह की भूमिका निभा रहे हैं जो बाद में न्याय पाने के लिए हिंसा का सहारा लेता है।"

उन्होंने बताया, "इस भूमिका के लिए मुझे एक नए चेहरे की तलाश थी और काफी सोच-विचार कर मैंने विरमानी का चयन किया है।"

पढ़ें:- दीपा मेहता की फिल्म में श्रेया सरन

उन्होंने कहा कि वे काफी उत्सुक, प्रतिभाशाली और भावुक व्यक्ति हैं और ये सभी गुण मेवा सिंह की भूमिका निभाने के लिए जरूरी हैं।

'कामागाटा मारु' एक जापानी समुद्री जहाज था जो मई 1914 में 376 भारतीयों को लेकर वैंकूवर के समुद्र तट पर पहुंचा था, जहां जहाज को दो महीने खड़ा रखने के बाद उसे जबरन भारत रवाना कर दिया गया था

पढ़ें:- पीड़ित पत्नियों की दास्तां है ‘हैवन ऑन अर्थ’

जहां ब्रिटिश भारतीय पुलिस ने बहुत से यात्रियों की हत्या कर दी थी। मेवा सिंह वैंकूवर में रहने वाले अनिवासी भारतीय थे, जिसने भारत में उन दिनों राज कर रही ब्रिटिश सरकार की ओर से वहां भेजे गए एक अंग्रेज अधिकारी की हत्या कर दी थी। मेवासिंह को वेंकूवर में 11 जनवरी 1915 को फांसी दे दी गई थी।

ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 2 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
सम्बंधित ख़बरे - नयी फिल्म
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री पद संभाला
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
सेंसेक्स 317 अंक चढ़कर बंद
शेयर बाजारों की अच्छी छलांग।
आमिर से डरने लगे हैं जॉन अब्राहम!
जॉन फिल्‍म ‘गजनी’ में आमिर खान की बॉडी देखकर घबरा गए।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.