14 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक करन जौहर का कहना है कि शुक्रवार को प्रदर्शित हो रही उनकी फिल्म 'दोस्ताना' एक साफ-सुथरी फिल्म है और इसमें किसी खास समुदाय को निशाना नहीं बनाया गया है।
पढ़ें:- ‘दोस्ताना’ मस्ती भरी फिल्म- अभिषेक करन ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में मस्ती है लेकिन किसी समुदाय या गुट को चोट नहीं पहुंचाई गई है। मैंने आज तक ऐसी कोई भी फिल्म नहीं बनाई है जिससे किसी को भी चोट पहुंचे।"
पढ़ें:- कैमरे के पीछे का ‘दोस्ताना’ करन ने कहा, "दोस्ताना एक साफ-सुथरी फिल्म है और इसे सभी देख सकते हैं।" फिल्म में अभिनेता अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं।
पढ़ें:- जॉन पर फिसली शिल्पा शेट्टी करन ने कहा, "फिल्म में अभिषेक, जॉन और प्रियंका का किरदार काफी मजेदार है।" 'दोस्ताना' फिल्म के बाद करन की दूसरी फिल्म 'माई नेम इज खान' आएगी।