13 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर आने वाली फिल्म 'युवराज' में 'आटिजम'(बचपन से होने वाली मानसिक बीमारी) से ग्रस्त व्यक्ति की भूमिका में दिखेंगे।
तस्वीरें:- ‘युवराज’ सलमान एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि इस फिल्म में अनिल अभिनेता सलमान और जाएद खान के बड़े भाई की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई लंबे समय से शारीरिक व मनोवैज्ञानिक रूप से चुनौती का सामना करने वाले इस चरित्र के लिए एक अभिनेता की तलाश में थे।
पढ़ें:- ‘युवराज’ में सलमान के सुनहरे बाल सूत्रों की माने तो 'युवराज' में अनिल की भूमिका हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'फोरेस्ट गम्प' के किरदार टॉम हेंक्स से प्रेरित है।
पढ़ें:- ‘युवराज’ को लेकर कैटरीना उत्साहित
उल्लेखनीय है कि अनिल पहली बार ऐसी भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि वे इससे पहले फिल्म 'ईश्वर' में इससे मिलती- जुलती भूमिका निभा चुके हैं।