12 नवम्बर 2008
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान ने कहा है कि वह समलैंगिक नहीं हैं। वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लोहान ने कहा, "मैं अपने आप को अलग तरह से नहीं पेश करना चाहती। आप यह नहीं जानते कि आगे क्या होने वाला है।"
पढ़ें:- प्रेमिका से शादी करेंगी लिंडसे लोहान?
अपनी मित्र सामंथा के बारे में लोहान ने कहा वह एक बेहतरीन इंसान है और वह उसे बहुत प्यार करती हैं। लोहान ने इस बात से भी इनकार किया कि उनके परिवार के लोग सामंथा के साथ उनके संबंधों लेकर बेहद नाराज हैं।
पढ़ें:- लिंडसे लोहान समलैंगिक हैं? उन्होंने कहा, "यह कोई मुद्दा ही नहीं रहा है। मैं किसी लड़के साथ रहूं या किसी लड़की के साथ, मेरा परिवार मेरे साथ है।"