06 जनवरी 2009
बड़ी खबरें:
मनोरंजन  »  फिल्म समीक्षा  »  समीक्षाः ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में सिर्फ गोलमाल
समीक्षाः ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में सिर्फ गोलमाल
ads by google

31 अक्टूबर 2008
indiaglitz.com

फिल्मः ‘गोलमाल रिटर्न्स’
निर्देशकः रोहित शेट्टी
कलाकार: अजय देवगन, श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, अरशद वारसी, करीना कपूर, सेलिना जेटली, अमृता अरोड़ा, अंजना सुखानी।


फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ को पहले आ चुकी ‘गोलमाल’ की सफलता से काफी फायदा पहुंचा है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने पारिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने और उनका मनोरंजन करने में सफलता हासिल की है। वैसे ‘गोलमाल’ की तरह इसमें वह खासियत नहीं झलकती।

इस फिल्म में सितारों का घपला तो जरुर है लेकिन निर्देशक ‘गोलमाल’ की तरह इसमें जादू नहीं बिखेर पाते। फिल्म का फूहड़ मजाक और युनुस साजवाल की पटकथा को लेकर निर्देशक रोहित शेट्टी ने कैसे फिल्म बना दी, ये आश्चर्य करने वाली बात है।

पढ़ें:  ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ को लेकर खुश हैं करीना

हालांकि, फिल्म में देखने किरदार हैं तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे। उनके हास्यास्पद  अभिनय को देखकर आपके पेट में हंसते-हंसते बल पड़ जाएंगे।

गोपाल (अजय देवगन) अपनी पत्नी एकता (करीना कपूर) और बहन ईशा (अमृता अरोड़ा) और गूंगे साले लकी (तुषार कपूर) के साथ रहता है। एक दिन गोपाल आकर्षक महिला मीरा (सेलिना जेटली) को गुंडों से बचाता है, और इस दौरान वह एक याच (नाव) में अटक जाता है।

गोपाल (अजय देवगन) एक रात मीरा के साथ नाव पर गुजारता है और अगले दिन घर लौटने पर ‘सास बहू’ धारावाहिकों की शौकीन उसकी पत्नी (करीना कपूर) उसपर शक करने लगती है।

पढ़ें:  ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ को ‘यू’ प्रमाणपत्र

गोपाल जानता है कि पत्नी के शक को दूर करना मुश्किल है इसलिए वह उसके सामने एक झूठी कहानी गढ़ता है कि उसने अपने दोस्त एंथनी गोंजाल्विस के साथ रात बिताई है। एकता को उसपर विश्वास नहीं होता और वह गोपाल द्वारा बताए गए (झूठे) पते पर खत लिखकर एंथनी को एक दिन मिलने के लिए बुलाती है।

गोपाल अपने एक कनिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मण (श्रेयस तलपडे) को एंथनी बनने के लिए मना लेता हैं। सब कुछ तब तक योजना के मुताबिक ही चलता रहता है, जब गोपाल द्वारा दिया गया झूठा पता सही साबित हो जाता है।

कहानी को और गोलमाल भरा बनाने के लिए उस जगह से एक लाश मिलती है जहां गोपाल ने मीरा को छुपाया था। जांच करने वाले पुलिस अधिकारी माधव (अरशद वारसी)  जो ईशा का प्रेमी है और गोपाल की शक्ल देखना भी पसंद नहीं करता, को पता चलता है कि गोपाल वारदात की रात घर से गायब था और वह उसकी जांच शुरू कर देता है।

पढ़ें:  करीना ‘गोलमाल’ करने को तैयार

वैसे, तो फिल्म के प्रचार के दौरान इसे 2008 की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म कहा जा रहा था, लेकिन ये उस कसौटी पर खरी नहीं उतरती। फिल्म के कुछ दृश्य हास्यास्पद जरूर हैं, लेकिन अपेक्षा के मुताबिक नहीं।
निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी फिल्म ‘संडे’ में हत्या और रहस्यमयी कहानी को हास्य के साथ बेहद कुशलता से प्रस्तुत किया था लेकिन इस फिल्म में वो बात नजर नहीं आती।

फिल्म में अजय देवगन ने एक फंसे हुए पति की भूमिका बखूबी निभाई है। अरशद वारसी अपने किरदार के कारण कुछ कमजोर पड़ जाते हैं। करीना कपूर एक शकी पत्नी की भूमिका में काबिलेतारीफ हैं। छोटी भूमिका होने के बावजूद सेलिना जेटली बेहद प्रभावी हैं। अमृता अरोड़ा और अंजना सुखानी का अभिनय औसत ही है।

पढ़ें: 
‘गोलमाल रिटर्न्स’ में होंगी सेलिना

फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्स’ में सारी तारीफ बटोर ले जाते हैं तुषार कपूर और श्रेयस तलपडे। दोनों के बीच हास्य के दृश्य दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। अश्विनी कलेसकर का ‘सांवरिया’ की रानी मुखर्जी बनना और अरशद वारसी का फिल्म ‘ब्लैक’ के अमिताभ बनने की नकल दर्शकों को काफी हंसाएगी।

 

तकनीक पक्ष से कमजोर इस फिल्म में संगीत और छायांकन में भी दम नहीं है। वैसे अगर इस फिल्म को देखना चाहें तो ज्यादा सोचिए मत, बस वक्त काटने के लिए देख सकते हैं।

रेटिंग: **1/2

*(खराब), **(ठीक), *** (अच्छी), **** (बहुत अच्छी), *** **(सर्वोत्कृष्ट)



ads by google
यह खबर आपको कैसी लगी
10 में से 4 वोट मिले
पाठकों की राय
06 जनवरी 2009
Dec 08, 2008
अजय देवगन हस पेरफोर्मेड तू गूड एस्पेसियलल्य व्हिले हे तिंकिंग ओफ़ सेलिना ओं शिप मोवीए हस एआर्नेड अलरेअद्य गूड बूसिनेस्स इन अल्ल ओवेर थे वोर्ल्ड.
abhay delhi
Nov 23, 2008
फ़िल्म ज़रूर देखे 3 घंटे की फूल मस्ती है
deepak kanpur
Nov 11, 2008
फ़िल्म बहुत मनोरंजक है कमेडी बिल्कुल नयी है मुझे समझ नहीं आता , की ये फ़िल्मी समीक्षा वाले हमेशा कहानी के पीछे क्यों पड़े रहते हैं अगर 3 घंटे कोई फ़िल्म आपको बाँधे रखती है तो फ़िल्म और आपका मक़सद पूरा हो गया
rajesh delhi
Nov 06, 2008
फ़िल्म हास्याप्रद है इस तीन घंटे के शो मे पुब्लिक बौर नही होगी. हसने का मोका मिलेगा
aarti jain alwar
Nov 01, 2008
Tushar, ajay and shreyas, very good comedy.
suyoge nagpur
सम्बंधित ख़बरे - फिल्म समीक्षा
प्रमुख ख़बरें
आज के वीडियो
पुंछ में मुठभेड़ छठे दिन भी जारी
घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ मंगलवार को लगातार छठे दिन भी जारी।
हॉलीवुड चली मल्लिका शेरावत!
मल्लिका हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पीट के साथ नज़र आएंगी।
रक्तहीनता से कैसे बचें?
रक्तहीनता आजकल एक आम बीमारी बन गई है।
© 2007, Web18 Software Services Ltd. All Rights Reserved.